फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, corruption is at its peak in the BJP government, the public will teach a lesson in the election

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, निकाय चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

Mon, 10 Apr 2023 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Apr 2023 10:50 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी और गंगा की सफाई के नाम पर जमकर लूट हुई है।पिछले दिनों शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभाव में मच्छर जनित गंभीर बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैला। बीमारियों से कई लोगों की जान चली गयी। 
 

विज्ञापन
Akhilesh said, corruption is at its peak in the BJP government, the public will teach a lesson in the election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सड़क बनाने से लेकर दवाओं की खरीद तक में हर स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। प्रत्येक जिले के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की परतें खुल रहीं हैं। सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद पत्र लिखकर अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी और गंगा की सफाई के नाम पर जमकर लूट हुई है।पिछले दिनों शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभाव में मच्छर जनित गंभीर बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैला। बीमारियों से कई लोगों की जान चली गयी। 
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में हालात यह है कि लोगों को पीने के लिए कई स्थानों पर साफ पानी नहीं मिल रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर बजट का बंदरबांट कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादे और भाषणों से ऊब चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के कुशासन का करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed