{"_id":"617827e8ad7a1f13d704b015","slug":"akhilesh-said-bjp-is-dividing-the-society-in-the-name-of-development-is-telling-the-works-of-the-sp-government-as-its-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, विकास के नाम पर समाज को बांट रही है भाजपा, सपा सरकार के कामों को अपना बता रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, विकास के नाम पर समाज को बांट रही है भाजपा, सपा सरकार के कामों को अपना बता रही है
Tue, 26 Oct 2021 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:38 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि झूठे वादों और लुभावने भाषणों से अब जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा के किसी झांसे में नहीं आएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताया। वह अपनी एक भी योजना नहीं गिना सकती है। उन्होंने कहा कि झूठे वादों और लुभावने भाषणों से अब जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा के किसी झांसे में नहीं आएगी। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर सपा को सत्ता सौंपेगी।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय पर लोहिया सभागार में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का झूठ लोगों के सामने आ गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा राज में अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। महिलाओं की जिंदगी असुरक्षित है। गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़, झंगहा में युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई होना जैसी घटनाएं हकीकत बयां कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य पदार्थों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर हैं। रसोई गैस महंगी है। बिजली की दरें भी बढ़ी हैं जबकि बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बाजार पर नियंत्रण नहीं। गरीब को दो जून की रोटी भी मिलना दूभर है। दबंगों के आगे पुलिस असहाय दिखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था में सुधार की जगह पुलिस खुद फर्जी केस बनाने, फर्जी एनकाउंटर करने में बदनाम है। हिरासत में मौतों के मामले में मानवाधिकार आयोग कई नोटिस राज्य सरकार को दे चुका है।
विज्ञापन