{"_id":"60e30ca98ebc3ed66739e50b","slug":"akhilesh-said-bjp-government-is-lying-even-in-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है भाजपा सरकार
Mon, 05 Jul 2021 07:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:14 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनके कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पौधरोपण में भी झूठ बोल रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनके कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। एक दिन में ही 25.51 करोड़ पौधे रोपने गए। इसके बाद भी प्रदेस में ना तो हर तरफ हरियाली है और ना ही वन क्षेत्र दोगुना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पौधरोपण के संबंध में यह ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है कि कहां कितने पौधे लगे हैं। भाजपा सरकार यदि पौधरोपण के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे इस संबंध में साढ़े चार साल के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इससे सत्यता का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में चले पौधरोपण अभियान को गिनीज बुक में जगह मिली और विश्व रिकॉर्ड बना था। लगाए गए पौधे बचे रहे इसलिए बुंदेलखंड में तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया था। हरित पार्कों का विकास किया गया था। लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क बनें। उन्होंनए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इन स्थलों के प्रति पूर्ण उपेक्षा भाव अपनाया हुआ है। हरियाली खत्म करने की साजिश है।
विज्ञापन