{"_id":"65ff0b1f780c851d6b07026e","slug":"akhilesh-said-bjp-does-not-have-the-strength-to-fight-on-the-issues-the-government-is-seizing-the-accounts-o-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: भाजपा में नहीं है मुद्दों पर लड़ने का दम, विपक्षी पार्टियों के खाते और सीएम सीज कर रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: भाजपा में नहीं है मुद्दों पर लड़ने का दम, विपक्षी पार्टियों के खाते और सीएम सीज कर रही है सरकार
Sat, 23 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:32 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिकिया दी है। उन्होंने मदरसों पर हुई कार्रवाई पर भी भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मदरसा एक्ट खत्म किया। आदिवासियों को उनका हक नहीं मिला, महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा की सरकारों में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा इन मुद्दों का सामना नहीं कर पा रही है। इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने के बजाय पार्टियों के खाते सीज कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने शनिवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि खाते सीज करने से आगे बढ़कर अब तो भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भी सीज कर रही है। भाजपा सरकार ने नौकरियों में आरक्षण में गड़बड़ की। कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में है। जनता भी चाहती थी कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो। समाजवादी पार्टी उसी दिशा में आगे बढ़ी। भाजपा देश में चार सौ सीटें हारेगी।
विज्ञापन
गैर बराबरी के खिलाफ लड़े लोहिया : अखिलेश
सपा के प्रदेश मुख्यालय समेत विभिन्न जिलों में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने भेदभाव, गैर बराबरी, गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जिस कंपनी ने दिल्ली के मामले में घोटाले का आरोप लगाया है, भाजपा ने उससे भी इलेक्टोरल बॉन्ड की वसूली की है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा व अतुल प्रधान आदि मौजूद रहे।