फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: All conspiracies happening for the companies of Gujarat

अखिलेश ने कहा : गुजरात की कंपनियों के लिए हो रहीं तमाम साजिशें, अब खान-खनन बेचने की तैयारी में भाजपा सरकार

Sun, 30 Jul 2023 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 Jul 2023 09:12 PM IST
सार

अखिलेश सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में खुल्लम-खुल्ला लूट जारी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार बाकी सब कुछ बेच चुकी है और अब खान-खनन की बारी है।

विज्ञापन
Akhilesh said: All conspiracies happening for the companies of Gujarat
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। बुलडोजर का प्रयोग विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। देशभर में इस बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। गुजरात की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम तरह की साजिशें हो रही हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कमीशन की सरकार चल रही है। जबसे भाजपा सरकार में आई है, तबसे हर तरफ उत्तर प्रदेश का अपमान हो रहा है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है।
विज्ञापन


अखिलेश सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में खुल्लम-खुल्ला लूट जारी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार बाकी सब कुछ बेच चुकी है और अब खान-खनन की बारी है। यह बात उन्होंने लोकसभा में लीथियम व अन्य खनिजों के मामले में बिल लाए जाने पर कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में प्रयागराज जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एक अगस्त को प्रयागराज जाएगा। सपा कहना है कि वर्ष 1952 में पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी द्वारा निर्मित दलित छात्रावास और केंद्रीय विश्वविद्यालय के आसपास बने छात्रावासों को पुलिस प्रशासन के जरिये जबरन खाली कराया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल इस मामले में तथ्यों की पड़ताल करने प्रयागराज पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed