{"_id":"65bf980a5d9d3ffec000cba1","slug":"akhilesh-said-90-percent-voters-trust-our-strategy-bjp-is-not-getting-candidates-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: 90 फीसदी मतदाताओं को हमारी रणनीति पर भरोसा, बीजेपी को नहीं मिल रहे हैं कैंडिडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: 90 फीसदी मतदाताओं को हमारी रणनीति पर भरोसा, बीजेपी को नहीं मिल रहे हैं कैंडिडेट
Sun, 04 Feb 2024 08:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:14 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की 90 फीसदी आबादी को पीडीए रणनीति पर विश्वास है। इस बार अगड़ी जातियां भी हमारे पक्ष में वोट करेंगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार लोगों से बात करने पर पता चला है कि पीडीए में विश्वास करने वालों की संख्या कुल मिलाकर 90 प्रतिशत है। 49 प्रतिशत पिछड़ों, 16 प्रतिशत दलितों और 21 प्रतिशत अल्पसंख्यकों का विश्वास पीडीए में है। इतना ही नहीं 4 प्रतिशत अगड़ों का विश्वास भी पीडीए में है। इनमें से अधिकांश इस बार पीडीए के लिए एकजुट होकर वोट करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के पिछले सारे फार्मूले इस बार फेल हो गए हैं। इसीलिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन में बहुत पीछे छूट गयी है। भाजपा को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। महिला पहलवानों की दुर्दशा, मणिपुर की वीभत्स घटना, मां-बेटी को जलाने के कांड जैसी अनगिनत नारी अपमान की घटनाओं को लेकर भाजपा समर्थक महिलाएं भी शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि किसानों के बीच दोगुनी आय के झूठे वादों, पशुओं से छुटकारा दिलाने, महंगी होती कृषि की लागत के कारण भाजपा विरोधी लहर चल रही है। जीएसटी की कठिनाइयां दुकानदारों, व्यापारियों व छोटे कारखाना मालिकों को भाजपा से पहले ही दूर कर चुकी है। इस चौतरफा विरोध के माहौल में भाजपा उत्तर प्रदेश में हार मानकर बैठ चुकी है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि पीडीए की अंगड़ाई से भाजपा मुसीबत में है।
विज्ञापन