फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh reached Bihar: said we defeated in Awadh, RJD will defeat BJP in Magadh; congratulated Rahul

बिहार पहुंचे अखिलेश: कहा अवध में हमने हराया, मगध में राजद हराएगी भाजपा को चुनाव; दी राहुल को बधाई

Sat, 30 Aug 2025 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Aug 2025 08:42 PM IST
सार

Voter Rights Yatra: सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बिहार में चल रही वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में वह तेजस्वी और राहुल गांधी का समर्थन करने पहुंचे। 

विज्ञापन
Akhilesh reached Bihar: said we defeated in Awadh, RJD will defeat BJP in Magadh; congratulated Rahul
राहुल और तेजस्वी के साथ अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गए। अपने संबोधन में अखिलेश ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, अवध की जनता ने भाजपा को हराया, अब मगध के लोग भी भाजपा को भी हटाएंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) धोखा देने की बात है। यह सिरफिरा फैसला है। आयोग का इस समय यह फैसला लेने का मतलब है कि वोट चोरी के साथ डकैती की तैयारी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और बिहार की जनता को बधाई देना चाहते हैं कि ये लोग अपने वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह पूरी तरह से उनके साथ है और इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को बिहार से बाहर करेगा। अब भाजपा का पलायन निश्चित है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया और कहा कि अब चुनाव आयोग जुगाड़ आयोग बन गया है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को यात्रा की शुरुआत सारण से हुई और अंतिम पड़ाव आरा में हुआ। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम अंबेडकर चौक आरा बिहार में हुई जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अंतिम दिन यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ मिला। अखिलेश यादव ने तेजस्वी और राहुल गांधी के साथ खुली जीप में यात्रा की और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


अब बेरोजगार बिहार से नहीं करेंगे पलायन
सपा नेता ने बिहार के युवाओं का आह्वान किया और कहा कि बेरोजगार अब बिहार से बाहर नहीं जाएंगे। उन्हें यही रोजगार मिलेगा। तेजस्वी यादव ने जो नौकरियां, दी थी वैसे ही फिर से नौकरियां मिलेंगी। यह जनता को आज भी याद है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था, भाजपा सभी का अपमान करती है। क्या जनता के वोट चोरी करना अपमान नहीं है। भाजपा को अमेरिका के राष्ट्रपति से नाराज होना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य से तीन तिगाड़ा, भाजपा, राजद और अफसरों की सरकार की तिकड़ी को जनता तोड़ेगी और इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बनेगी बिहार की वोट अधिकार यात्रा : राहुल गांधी

Akhilesh reached Bihar: said we defeated in Awadh, RJD will defeat BJP in Magadh; congratulated Rahul
राहुल गांधी तेजस्वी यादव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन का रूप लेगी। उन्होंने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को मतदान का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार इस अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, वोट लोकतंत्र की आत्मा है। यह अधिकार संविधान ने हर नागरिक को दिया है। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीतना चाहती है। हम ऐसा होने नहीं देंगे। गांधी ने सीधे तौर पर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे मिलकर मताधिकार को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भाजपा ‘वोट चोरी’ कर सत्ता में आई, लेकिन बिहार में विपक्ष इसे रोकने के लिए पूरी ताकत से खड़ा है। उन्होंने कहा, हम भाजपा और चुनाव आयोग को बता देना चाहते हैं कि बिहार की धरती पर अब वोट चोरी नहीं चलेगी। यह आंदोलन बिहार से निकलकर पूरे देश में फैलेगा।

1 सितंबर को समाप्त होगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’

कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को पार्टी के गढ़ सासाराम से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा राज्य के 25 जिलों में पहुंच चुकी है और जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। यात्रा का तीसरा चरण आरा में सम्पन्न हुआ। राहुल गांधी ने यहां की सभा का वीडियो खुद रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें भारी भीड़ दिखी। यह यात्रा एक सितंबर को पटना में गांधी मैदान से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक विशाल जुलूस के साथ समाप्त होगी। कांग्रेस का कहना है कि यह समापन नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की एक नई यात्रा की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed