फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh on Bahraich tour: Justice will not be done only by investigation, if the culprits are arrested, then justice will be done if they are punished

बहराइच : अखिलेश यादव ने मृतक किसानों के परिवारों से की मुलाकात, बोले-किसानों के साथ है सपा, मंत्री को करें बर्खास्त

Fri, 08 Oct 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Oct 2021 08:24 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने बहराइच जाने से पहले लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।  इस सरकार के रहते किसी को न्याय नहीं मिल सकता है।  

विज्ञापन
Akhilesh on Bahraich tour: Justice will not be done only by investigation, if the culprits are arrested, then justice will be done if they are punished
बहराइच में मृतक किसान के परिजनों से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को लखीमपुर की हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने पहुंचे। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जिस मंत्री के बेटे पर आरोप है, उसका सरकार गुलदस्ता देकर स्वागत करने में जुटी है। ऐसे में निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन समाजवादी पार्टी किसान परिवारों के साथ खड़ी हुई है। न्याय नहीं मिला तो सपा संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। साथ ही उन्होंने गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई व्यापारी की निर्मम हत्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आरोपी पुलिसवाले अब तक फरार हैं।

विज्ञापन


लखीमपुर की हिंसा में बहराइच के नानपारा और मटेरा के एक-एक किसान की मौत हो गई थी। किसानों की मौत के बाद राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। प्रियंका गांधी के वापस लौटने के दूसरे दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव पहुंचे। यहां मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात की। सभी को सांत्वना देने के बाद वह मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। अखिलेश ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को जांच करने वाला अधिकारी सैल्यूट करेगा तो वह निष्पक्ष जांच कैसे मानी जाएगी। अपराधियों को बचाने में यूपी सरकार लगी हुई है।
विज्ञापन


व्यापारी हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है, लेकिन यूपी सरकार अब भी कार्रवाई से पीछे हट रही है। अगर पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो सपा संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। अब जानकारी आ रही है कि आरोपी नेपाल भाग गए हैं तो यूपी सरकार के हाथ से मामला निकल गया है। भारत सरकार को ही हस्तक्षेप करना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, रामतेज यादव, दिलीप वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, रामजी यादव, कुलदीप यादव, प्रमोद जादौन, नंदेश्वर नंद, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे पर रुक अखिलेश ने ली चाय की चुस्की

Akhilesh on Bahraich tour: Justice will not be done only by investigation, if the culprits are arrested, then justice will be done if they are punished
ढाबा मालिक के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कार्यशैली से हमेशा चर्चा में रहे हैं। मृतक किसानों के परिवारों से मिलकर लौटने के दौरान मटेरा के निकट हाईवे पर एक ढाबे पर उनका काफिला रुक गया। यहां वह करीब 20 मिनट तक रुके। चाय की चुस्की लेते हुए ढाबा मालिक से बात कर उसकी तारीफ भी की।

वापस लौटते समय नानपारा-बहराइच राजमार्ग पर मटेरा के अमरइया स्थित ढाबे पर अचानक उनका काफिला रुक गया। ढाबा मालिक से उन्होंने एक कप चाय मंगाई। चाय पीते हुए राजनीतिक चर्चाएं भी कीं। चाय की चुस्कियां लेते हुए ढाबा मालिक से चाय की तारीफ भी की। पूर्व सीएम की इस कार्यशैली से ढाबा मालिक काफी खुश दिखा। कहा कि अखिलेश जमीनी नेता हैं। वह मिलनसार होने के साथ ही शालीन भी हैं। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी पूर्व सीएम की जमकर तारीफ की। वह करीब 20 मिनट तक ढाबे पर रुककर लखनऊ रवाना हो गए।

दस अक्टूबर को सहारनपुर जाएंगे अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 10 अक्टूबर को सहारनपुर जाएंगे। वह वहां की मशहूर राजनीतिक शख्सियत रहे स्व. चौधरी यशपाल सिंह की 100 वीं जयंती के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे चौधरी यशपाल का वर्ष 2015 में निधन हो गया था। उनके गांव तीतरो में उनकी जयंती पर दस अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अखिलेश यादव भाग लेंगे। चौ. यशपाल सिंह गुर्जर नेता के रूप में सहारनपुर की सियासत में चार दशक तक छाए रहे थे। वह पांच बार विधायक, एक बार एमएलसी और एक बार सांसद रहे थे। प्रदेश के कृषि मंत्री के पद पर भी रहे। वर्ष 2012 में सपा में शामिल हुए थे और मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। अब विधानसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में अखिलेश यादव एक बार फिर से वहां गुर्जर राजनीति की नब्ज पर हाथ धरने की कवायद में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed