फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh: Middle class people crushing between inflation and misrule

महंगाई व कुशासन के बीच पिस रहे मध्य वर्ग के लोग: अखिलेश

Fri, 06 Nov 2020 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh: Middle class people crushing between inflation and misrule
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल बना दिया है। गरीब मध्यवर्गीय जनता मंहगाई व भाजपा के कुशासन के बीच पिस रही है। प्रदूषण के बहाने किसानों को पराली जलाने के अभियोग में जेल का भय सता रहा है। भाजपा किसानों के बजाय कारपोरेट घरानों का पोषण करती है। वह किसान की खेती को भी पूंजीघरानों व बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में भी सौंपना चाहती है। कृषि विधेयक लाकर भाजपा ने किसान विरोधी भावना प्रदर्शित कर दी है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान में कहा कि चौतरफा बदहाली के बावजूद मुख्यमंत्री को यूपी के उद्यम प्रदेश बनने का सपना आ रहा है। भाजपा सरकार राज्य को उजाड़कर अब लोगों को गुमराह करने के लिए उछलकूद कर रही हैं। महंगी बिजली लोगों को रुला रही है। किसान को धान खरीद के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। गन्ना पेराई शुरू हो गई है पर किसान को पिछला बकाया भी नहीं मिला है। नए सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ। पराली जलाने के आरोप में हजारों किसानों के खिलाफ मुकदमों की नोटिसें जारी हुई हैं। किसान की पराली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा सरकार ने नहीं की। पराली प्रबंधन की जो बातें है भी, वे हवा में की जा रही हैं। पर्यावरण प्रदूषण का शोर मचाने वाले राजनीतिक प्रदूषण फैलाने वालों पर कब शिकंजा कसेंगे?
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा किसान को समय से खाद नहीं मिल रही है। यूरिया महंगी है। उसमें भी 5 किलो खाद कम होती है। बिजली संकट अलग है। तमाम परेशानियों से जूझ रहे किसान कोई उम्मीद न देखकर आत्महत्या को मजबूर हो जाते हैं। जनता रोजमर्रा की तकलीफों में उलझी हुई है। उस पर सरकार की निष्क्त्रिस्यता जले पर नमक का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा सरकार के खिलाफ  जवान और किसान है, उसे समझना चाहिए कि दंभी सत्ता के गिने-चुने दिन ही शेष रह गए हैं। जनता का आक्रोश वर्ष 2022 में ईवीएम मशीनों के बटन दबाकर और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही शांत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed