फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh met Shivpal, brainstorming on the state organization, SP will start afresh in the state

Lucknow News : शिवपाल से मिले अखिलेश, प्रदेश संगठन पर मंथन, प्रदेश में सपा नए सिरे से शुरू करेगी आंदोलन

Tue, 07 Feb 2023 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दूध के दाम, बस व ऑटो का किराया बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ोतरी से आमजन को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Akhilesh met Shivpal, brainstorming on the state organization, SP will start afresh in the state
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट गुफ्तगू हुई। बताया जाता है कि दोनों ने प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की। शिवपाल के साथियों को समायोजित करने की रणनीति बनाई गई। माना जा रहा है कि सपा प्रदेश में नए सिरे से आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी से दूर हुए कई नेता घर वापसी करेंगे। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भी शिवपाल सिंह यादव अभी तक कार्यालय नहीं जाते हैं। वह पहले की तरह अपने पुराने कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं। ऐसे में मंगलवार शाम अखिलेश यादव उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच सियासी हालात पर चर्चा हुई। वे करीब 45 मिनट साथ-साथ रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन हुआ। शिवपाल के साथ रहने वालों को मुख्य कार्यकरिणी के साथ ही विभिन्न फ्रंटल संगठनों में समायोजित करने पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी में रहे कुछ लोगों को समायोजित करने पर जोर दिया है। पार्टी की सक्रियता के लिए नए सिरे से प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताई।  
विज्ञापन


पूर्वांचल सहित विभिन्न जिलों में भ्रमण के दौरान मिले फीडबैक से भी अखिलेश यादव को वाकिफ कराया। बताया कि हर जगह पार्टी के नए-पुराने कार्यकर्ता तैयार बैंठे हैं। उन्हें सक्रिय करने की जरूरत है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही समाजवादी पार्र्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद शुरू करेगी। विभिन्न मुद्दों पर जनांदोलन भी शुरू होगा। इसकी अगुवाई शिवपाल सिंह यादव करते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्टी के कई पुराने नेता छिटक चुके हैं। इसमें कुछ ने दूसरे दलों की सदस्यता ले ली है। इसमें ज्यादातर यादव नेता हैं। इन नेताओं को फिर से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का यह भी कहना है कि मार्च तक कई नेताओं की घर वापसी हो सकती है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। 

भाजपा सरकार ने चौपट की घरेलू अर्थव्यवस्था : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दूध के दाम, बस व ऑटो का किराया बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ोतरी से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार में सफर भी मंहगा हो गया है। सामान्य बस सेवाओं का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से अब परिवहन सेवाओं की दर में एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो गई है। केंद्रीय बजट के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनता पर महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। जनता को अब पूरा विश्वास हो गया है कि भाजपा सरकार पूंजीघरानों की संरक्षक है। भाजपा सरकार ने बजट में महंगाई रोकने का कोई उपाय नहीं किया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में कहीं कमी नहीं हुई है।

मोदी सरकार की नीतियों से मध्यम वर्ग परेशान : कांग्रेस 
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने की मोदी सरकार की नीतियों से मध्यम वर्ग परेशान है। अदाणी समूह में एलआईसी एवं एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश से भारत के निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रेस वार्ता में पूर्व नेता विधान मंडल दल प्रदीप माथुर और मीडिया संयोजक अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed