फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh meets to media after having chat with Iklakh's family.

जानें, दादरी की घटना पर मीडिया से क्या बोले अखिलेश

Sun, 04 Oct 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh meets to media after having chat with Iklakh's family.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति करने वाले लोग तो कुछ न कुछ रास्ता निकाल ही लेते हैं राजनीति करने का, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी लोग ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करते हैं।

विज्ञापन


जब से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, कुछ ताकतें समाज के बीच माहौल खराब करने की कोशिश में लगी हुईं हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर बिसाहड़ा गांव में गाय का मांस खाने की अफवाह में मारे गए इकलाख के परिवारीजनों से बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें गांव जाना था लेकिन वे नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने परिवार को ही यहां बुलाकर उनसे बात करना उचित समझा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी जगमोहन यादव को भी बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इकलाख के परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

'इस समय हम दुख ही बांट सकते हैं'

Akhilesh meets to media after having chat with Iklakh's family.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय हम दुख ही बांट सकते हैं। इस परिवार ने जो खोया है और जो दृश्य देखा है, वह कभी इनके दिमाग से निकल नहीं सकता। हमारी संस्कृति भाईचारे की रही है।

हमारे देश की ताकत यही है तमाम भाषा व जाति के लोग एक साथ रहते हैं। भारत की एकता बनी रहे। साथ ही यह संस्कृति और मजबूत हो, इसके लिए आने वाली पीढ़ी को भी सोचना होगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां, एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद थे।

जरूरी हुआ तो नौकरी भी देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इकलाख की मां असगरी से बात हुई। इकलाख का बेटा दानिश अस्पताल में भर्ती है। उसके परिवार के लोग जहां भी बेहतर इलाज के लिए कहेंगे, सरकार मदद करेगी। यदि नौकरी देनी होगी तो वह भी देगी। पीड़ित परिवार जहां रहना चाहता है, सरकार पूरी मदद करेगी। मकान का इंतजाम भी करेगी।

गौरतलब है मुख्यमंत्री ने पहले ही परिजनों को 45 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। पीड़ित परिवार को 30 लाख व उसके तीनों भाइयों को 5-5 लाख रुपये देने की बात उन्होंने कही।

संगीत सोम के सवाल पर कुछ नहीं बोले सीएम

Akhilesh meets to media after having chat with Iklakh's family.

घटना के बाद संगीत सोम ने जो बयान दिया है, उसके बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस घटना के इन्वेस्टीगेशन के मामले में भी कुछ कहने से मना कर दिया।

न्याय की गुहार के लिए सीएम से मिले : अफजाल

हिंसा के शिकार हुए इकलाख के भाई अफजाल ने कहा कि वे न्याय की गुहार के लिए ही मुख्यमंत्री से मिले हैं। प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हमें बहुत सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री व मीडिया को हम धन्यवाद देते हैं। दुखभरी दास्तां सुनाते हुए अफजान का गला भर आया। मां असगरी भी पूरे समय रोती ही रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed