{"_id":"67bb77d3e3d4f27a5c000db7","slug":"akhilesh-is-raising-questions-on-mahakumbh-to-avoid-vote-bank-getting-angry-dayashankar-singh-raebareli-news-c-101-1-slko1031-128121-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक न हो जाए नाराज इसलिए महाकुंभ पर सवाल उठा रहे अखिलेश : दयाशंकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक न हो जाए नाराज इसलिए महाकुंभ पर सवाल उठा रहे अखिलेश : दयाशंकर सिंह
Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सारस होटल में पूर्वमंत्री डॉ.मनोज पांडेय से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री दयाशंकर।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक तरफ तो महाकुंभ स्नान कर रहे हैं और दूसरी तरफ वह इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। असल में उनको अपने वोटबैंक के नाराज होने का भय सता रहा है। वहीं दूसरी ओर देश-दुनिया से लोग महाकुंभ स्नान कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष स्नान कर चुके हैं और हम सभी के लिए यह गौरव की बात है।
वे रविवार को परिवार के साथ महाकुंभ स्नान जाते समय एक होटल पर रुके थे। इस दौरान ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया। महाकुंभ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बराबर टिप्पणी कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं।
राहुल गांधी की मायावती पर कसे गए तंज पर कहा कि कांग्रेस ने परिवार को आगे बढ़ाया है और उसी का नतीजा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मृतप्राय है। परिवाद कर कारण कांग्रेस ने किसी को बढ़ने नहीं दिया और इसी कारण कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है। हेलमेट की अनिवार्यता पर कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि जनांदोलन हो। यदि दोपहिया वाहन चालक निर्देश के बाद भी हेलमेट नहीं लगाते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी। वाहनों का रजिस्ट्रेशन तक खत्म किया जाएगा।