फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh increases the power of ministers.

आदेश लागू, करोड़ों के मालिक बनें यूपी के मंत्री

Wed, 27 Aug 2014 03:39 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2014 03:39 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh increases the power of ministers.

सरकारी योजनाओं व परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिहाज से प्रदेश सरकार ने मंत्रियों व विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार को बढ़ाने संबंधी फैसले का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी के साथ समाजवादी पार्टी सरकार की यह नई व्यवस्था लागू हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने पिछले दिनों 25 करोड़ रुपये तक की योजनाओं के प्रस्ताव की मंजूरी का अधिकार विभागीय मंत्रियों को, 25 से 100 करोड़ तक वित्त मंत्री को, 100 से 200 करोड़ तक मुख्यमंत्री को दे दिया था।
विज्ञापन


200 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के अनुमोदन का अधिकार कैबिनेट को दिया गया था। साथ ही विभागाध्यक्षों के अधिकार को बढ़ाते हुए पांच करोड़ रुपये तक की योजनाओं के प्रस्तावों के मूल्यांकन व औचित्य परीक्षण कर संस्तुति का अधिकार उन्हें दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट ने लिया था फैसला

Akhilesh increases the power of ministers.

कैबिनेट ने योजनाओं व परियोजनाओं के व्यय प्रस्तावों के मूल्यांकन, औचित्य परीक्षण, अनुमोदन, मानकीकरण, व्यय वित्त समिति की सदस्यता व कार्यक्षेत्र आदि को लेकर कई अन्य अहम फैसले किए थे।

मंगलवार को प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने इस संबंध में विस्तृत शासनादेश जारी कर दिया। कैबिनेट के फैसले को लागू करते हुए शासनादेश जारी कर दिया।

प्रमुख सचिव वित्त की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति भी पुनर्गठित कर दी गई है। सरकार को उम्मीद है कि इससे योजनाओं को बनाने व वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने में जो लंबा वक्त लगता था, वह बचेगा। सरकारी काम में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed