फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›    Akhilesh has alleged that the economy is crumbling due to the wrong policies of the BJP.

अखिलेश का आरोप : भाजपा की गलत नीतियों से चरमराई अर्थव्यवस्था, पीएम से पूछे कुछ सवाल

Mon, 27 Dec 2021 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:32 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि पीएम बताएं कितने ट्रिलियन पहुंची देश की अर्थव्यवस्था।

विज्ञापन
 Akhilesh has alleged that the economy is crumbling due to the wrong policies of the BJP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। वे यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। सरकारी संस्थाओं के जरिए सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब जनता भी उसकी सच्चाई जानने लगी है, इसलिए वह जन समस्याओं की चर्चा से भी भाग रही है। बिना सरकारी तंत्र के भाजपा नेतृत्व अब आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। 
विज्ञापन


लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना बकाया और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा राज में जनता को सिर्फ  जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित
सपा मजदूर सभा के अध्यक्ष राम सिंह ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें चंद्रमणि राय, राहुल निगम एवं राम मिलन यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा शकील खान महासचिव, सीमा भदौरिया कोषाध्यक्ष नामित की गई हैं। कार्यकारिणी में 14 सचिव एवं 31 सदस्य भी बनाए गए हैं। इसी तरह सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने मो. खालिद एवं वजीर खान को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने जाफर हेलाल रिजवी को प्रदेश सचिव नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed