अखिलेश चुकाएंगे उधार, मोदी को देंगे लकड़बघ्घे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के बीच शेर-लकड़बग्घा की जुबानी जंग आज से थम सकती है।
बार-बार यूपी को शेर देने की बात कहने मोदी के राज्य गुजरात में अब यूपी के लकड़बग्घे भेजे जाने की तैयारी है।
राजकोट जू के कर्मचारी इन्हें लेने के लिए बृहस्पतिवार शाम लखनऊ जू पहुंचे। पहले चरण में गुजरात को दिए जाने वाले चार लकड़बग्घों के बजाय दो ही दिए जाएंगे।
घड़ियाल के बाद अब लकड़बग्घे
इस चुनाव में ‘उनके शेर और इनके लकड़बग्घे’ एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है।
सीएम के ड्रीम सफारी प्रोजेक्ट के लिए गुजरात के राजकोट और शक्करबाग जू से आए छह एशियाई बब्बर शेरों के बदले लखनऊ जू से 61 वन्यजीव देने पर दोनों राज्यों के प्राणि उद्यानों में सहमति बनी थी।
राजकोट जू से अप्रैल 2013 में आए 2 बब्बर शेरों के बदले 47 वन्य जीव दिए जाने थे। दूसरे चरण में 21 दिसंबर 2013 को शक्करबाग जू से आए 4 बब्बर शेरों के बदले 14 वन्यजीव देने पर सहमति बनी।
अक्सर हो जाती है दोनों के बीच 'जंग'
नरेंद्र मोदी और अखिलेश के बीच अक्सर शेर और लकड़बग्घे को लेकर जुबानी जंग होती रही है।
अभी हाल ही में नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एक सांड की वजह से न होने पर चुटकी लेते हुए कहा था कि मुलायम एक सांड तक नहीं संभाल पाए, तो देश क्या संभालेंगे।
उन्होंने यह भी कहा था कि अखिलेश सांड तक नहीं संभाल पाए, तो गुजरात के बब्बर शेर क्या संभालेंगे।
इस पर पलतटवार करते हुए अखिलेश ने कहा, मैं तो शादीशुदा हूं, सांड की बात क्या करूं।
अखिलेश ने यह भी कहा कि मोदी बार-बार यूपी को शेर देने की बात करते हैं लेकिन यूपी ने उन्हें लकड़बग्घे दिए, उसकी बात कभी नहीं करते।
गुजरात से आई है टीम
गुजरात को दिए जाने वाले 61 वन्यजीवों में अभी 17 ही दिए गए हैं।
पिछले साल 21 जून को यहां से घड़ियाल ले जाने के बाद राजकोट जू से तीन कर्मियों की टीम बृहस्पतिवार शाम लखनऊ चिड़ियाघर पहुंची।
लखनऊ जू के निदेशक अनुपम गुप्ता ने कहा, 'राजकोट जू से टीम यहां आई है। उन्हें शेरों हीर-मोजकब कुबेर के बदले चार लकड़बग्घे ले जाने हैं लेकिन अभी वे दो ही लकड़बग्घे ले जा रहे हैं।
उनका जू अभी विकसित हो रहा है। टीम शुक्रवार तड़के रवाना होगी।'