{"_id":"62e7f7c32e15041611767a35","slug":"akhilesh-calls-badaun-and-hamirpur-condemnable-police-are-harassing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश ने बदायूं और हमीरपुर की घटना को बताया निंदनीय, पुलिस कर रही महिलाओं का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश ने बदायूं और हमीरपुर की घटना को बताया निंदनीय, पुलिस कर रही महिलाओं का उत्पीड़न
Mon, 01 Aug 2022 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:49 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि बदायूं में महिला से रुपये वसूलने और हमीरपुर में महिला की पिटाई की घटना सामने आई है। भाजपा राज में यूपी पुलिस अत्याचारी हो गई है। हर दिन कहीं न कहीं से उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस बेलगाम है। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। पुलिस का महिला उत्पीड़न में शामिल होना शर्मनाक है। इसे तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि बदायूं में महिला से रुपये वसूलने और हमीरपुर में महिला की पिटाई की घटना सामने आई है। भाजपा राज में यूपी पुलिस अत्याचारी हो गई है। हर दिन कहीं न कहीं से उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
सदस्यता प्रभारी बनाया
सपा ने जिन जिलों में अभी तक सदस्यता प्रभारी नहीं थे, वहां भी मनोनीत कर दिया है। कुछ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसके तहत हरदोई का प्रभारी पूर्व मंत्री आरके चौधरी, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया एवं सुनील सिंह साजन को बनाया गया है। गोंडा का प्रभारी पूर्व एमएलसी राजेश यादव व ओंकार पटेल, सीतापुर का प्रभारी पूर्व एमएलसी शशांक यादव व पूर्व मंत्री इंसराम अली को बनाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर जाएगा प्रतिनिधि मंडल
सपा का प्रतिनिधि मंडल पांच अगस्त को कानपुर जाएगा। यहां समाजवादी व्यापार सभा से जुडे़ व्यापारी नेता पारस गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जानकारी लेगा। प्रतिनिधि मंडल में विधायक मनोज पांडेय, हाजी इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, श्याम सुंदर, राहुल लोधी, मो हसन रूमी एवं कानपुर नगर अध्यक्ष डा इमरान व व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव डा. अभिमन्यु गुप्ता शामिल रहेंगे।
विज्ञापन