{"_id":"58e6051d4f1c1b4a3e5b7df5","slug":"akhilesh-bhaiya-should-handover-party-to-neta-ji-says-aparna-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम की बहू ने की योगी की तारीफ, बोलीं-पिता को पार्टी सौंपे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम की बहू ने की योगी की तारीफ, बोलीं-पिता को पार्टी सौंपे अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव
- फोटो : facebook
अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुकी मुलायम सिंह की छोटी बहू बीते दिनों से फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि उन्हें हराने में अपनों का हाथ हैं। अब अपर्णा यादव का कहना है कि अखिलेश को पार्टी मुलायम सिंह को सौंप देनी चाहिए जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था।
विज्ञापन
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अपर्णा ने कहा, इस साल जनवरी में अखिलेश भइया ने वादा किया था कि चुनाव के बाद वह पार्टी की कमान नेताजी को सौंप देंगे। वह कहते हैं कि वह अपनी जुबान के पक्के हैं, अब मुझे लगता है कि उन्हें अपना वादा निभाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेते वक्त अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता से तीन महीने का वक्त लिया है और चुनाव के बाद पिता को पार्टी सौंप देंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बीते दिनों अपर्णा यादव की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात भी चर्चा में रही थी। वह अपने पति प्रतीक यादव के साथ सीएम से मिलने गई थीं इसके बाद सीएम उनकी गौशाला देखने भी पहुंचे थे। बेसहारा गायों की देखरेख के लिए संचालित कान्हा उपवन से अपर्णा यादव जुड़ी हैं। योगी वहां पहुंचे और इस प्रयास की तारीफ भी की थी।
मुलाकात के बाद अपर्णा ने मुख्यमंत्री की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि महंत मुख्यमंत्री प्रदेश को अपने परिवार की तरह मानकर इसका विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं।
बता दें कि अपर्णा इससे पहले प्रधानमंत्री की तारीफ करके भी चर्चा में आ चुकी हैं।