फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh bhaiya should handover party to neta ji, says aparna yadav

मुलायम की बहू ने की योगी की तारीफ, बोलीं-पिता को पार्टी सौंपे अखिलेश

Thu, 06 Apr 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Apr 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
akhilesh bhaiya should handover party to neta ji, says aparna yadav
अपर्णा यादव - फोटो : facebook

अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुकी मुलाय‌म स‌िंह की छोटी बहू बीते दिनों से फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि उन्हें हराने में अपनों का हाथ हैं। अब अपर्णा यादव का कहना है क‌ि अखिलेश को पार्टी मुलायम स‌िंह को सौंप देनी चाह‌िए जैसा क‌ि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था।

विज्ञापन


एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अपर्णा ने कहा, इस साल जनवरी में अखिलेश भइया ने वादा किया था क‌ि चुनाव के बाद वह पार्टी की कमान नेताजी को सौंप देंगे। वह कहते हैं क‌ि वह अपनी जुबान के पक्के हैं, अब मुझे लगता है क‌ि उन्हें अपना वादा निभाना चाह‌िए।
विज्ञापन


बता दें क‌ि जनवरी में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेते वक्त अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता से तीन महीने का वक्त लिया है और चुनाव के बाद पिता को पार्टी सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीते दिनों अपर्णा यादव की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात भी चर्चा में रही थी। वह अपने पत‌ि प्रतीक यादव के साथ सीएम से मिलने गई थीं इसके बाद सीएम उनकी गौशाला देखने भी पहुंचे थे। बेसहारा गायों की देखरेख के लिए संचालित कान्हा उपवन से अपर्णा यादव जुड़ी हैं। योगी वहां पहुंचे और इस प्रयास की तारीफ भी की थी।


मुलाकात के बाद अपर्णा ने मुख्यमंत्री की तारीफ भी की। उन्होंने कहा क‌ि महंत मुख्यमंत्री प्रदेश को अपने परिवार की तरह मानकर इसका विकास करेंगे। उन्होंने कहा क‌ि प्रदेश में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। 

बता दें क‌ि अपर्णा इससे पहले प्रधानमंत्री की तारीफ करके भी चर्चा में आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed