{"_id":"63886ebb9e27853ee66a7d28","slug":"akhilesh-and-shivpal-can-not-see-the-good-of-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले- अखिलेश-शिवपाल की सोच सामंती, पिछड़ों का भला नहीं देख सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले- अखिलेश-शिवपाल की सोच सामंती, पिछड़ों का भला नहीं देख सकते
Thu, 01 Dec 2022 02:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:37 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव ने कभी भी पिछड़ों का भला नहीं किया है। मैनपुरी की जनता उन्हें उपचुनाव में हरा देगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव की सोच सामंतवादी है। उन्होंने कहा कि उनका कुनबा पिछडे़, दलित, शोषित, वंचित और गरीब को आगे बढ़ते देखना पसंद नहीं करता।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के लिए जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है वह उनकी उनकी सामंतवादी सोच का परिचायक है। मौर्य ने कहा कि शिवपाल और अखिलेश यादव की गालियों का जवाब मैनपुरी की जनता सपा की साइकिल पंचर कर और रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी का सांसद बनाकर देगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पिछड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि वे और उनका परिवार समाजवादी नहीं बल्कि पिछड़ों के विरोधी हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बूथ कैप्चरिंग के बल पर चुनाव जीतने वाले लोगों का जमाना चला गया। जिस तरह से अखिलेश यादव और उनके परिवार के लोगों के द्वारा मैनपुरी में लोगों डरा धमकाकर वोट लेने की कोशिश की जा रही है इसमें वे कभी सफल नहीं होंगे। भाजपा मैनपुरी सहित खतौली व रामपुर में भी भारी बहुमत से विजयी होगी।
विज्ञापन