{"_id":"69fa133539b31eb9b50cc19b","slug":"akhilesh-alleges-shameful-vote-plunder-in-west-bengal-elections-blatant-illegal-use-of-police-administration-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का आरोप: पश्चिम बंगाल चुनावों में हुई वोट की शर्मनाक लूट, पुलिस प्रशासन का हुआ खुलकर अवैध इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का आरोप: पश्चिम बंगाल चुनावों में हुई वोट की शर्मनाक लूट, पुलिस प्रशासन का हुआ खुलकर अवैध इस्तेमाल
Tue, 05 May 2026 09:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 05 May 2026 09:26 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यहां वोटों की लूट हुई।
विज्ञापन
ममता बनर्जी के पक्ष में खड़े दिखे अखिलेश।
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।
विज्ञापन
अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले लागू हो महिला आरक्षण
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए की मांग है कि जो महिला आरक्षण विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है, उसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे। ऐसा न करने का मतलब होगा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर से वसूले गए ज्यादा बिल का हो समायोजन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रीपेड मीटर की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का हम सबका विरोध सरकार को झुका गया है। ये जनशक्ति की जीत है। प्रीपेड मीटर के बहाने जो बढ़े बिल जनता से वसूले गए हैं, उनका तार्किक समायोजन अगले बिलों में किया जाए।