{"_id":"69eccfe16927ca15c90a81ce","slug":"akhilesh-alleges-bjp-breaks-parties-by-pressuring-investigative-agencies-and-allurements-spreads-confusion-o-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का आरोप: जांच एजेंसियों का दबाव और लालच देकर पार्टियां तोड़ती है भाजपा, आरक्षण पर फैलाया भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का आरोप: जांच एजेंसियों का दबाव और लालच देकर पार्टियां तोड़ती है भाजपा, आरक्षण पर फैलाया भ्रम
Sat, 25 Apr 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:59 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लालच देकर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का काम करती है।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : samajwadi party YT
विस्तार
भाजपा पर लगातार हमलावर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गिद्ध पार्टी है। हर घटना को जातीय एंगल देती है। कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में लोकसभा से पास हो गया है। नोटिफाई हो गया है, भाजपा उसे नही स्वीकार कर रही है। पूरी भाजपा आधी आबादी से झूठ बोलने के लिए निकल पड़ी है।
विज्ञापन
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है, भ्रम फैलाने में लगी है। आप में हुई टूट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है। एजेंसियों से दबाव डालकर लालच देकर पार्टियों को तोड़ती है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने कहा कि गाजीपुर में जिस गरीब की बेटी की जान गयी, उसे भाजपा नेता लालच का दबाव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों के दुःख-दर्द में शामिल होती है। कोरोना के समय बड़े पैमाने पर मजदूरों की जान गयी। केवल समाजवादी पार्टी मजदूरों के घर गई और एक-एक लाख रुपये की मदद की। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि महिलाएं, बेटियां भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि कार्यकर्ता और नेता सावधान रहें। सर्वे चुनाव नहीं जिताएंगे। अभी चुनाव तक बहुत सर्वे आएंगे।
विज्ञापन
सर्वे कौन करा रहा है, किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा काम और हमारे कार्यकर्ता बूथ पर काम करके चुनाव जिताएंगे। इससे पहले अखिलेश ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गाजियाबाद में विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत किसान क्यों पीड़ित, क्यों परेशान विषय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के स्मार्ट मीटर फेंक रही है। सपा सरकार में हम स्मार्ट गांव बनायेंगे। वादा किया कि हम लोग किसानों को सब्सिडी देने, फसल नुकसान की पूरी भरपाई होगी। भविष्य में समाजवादी सरकार में 23 फसलों के साथ दूध को भी शामिल करके एमएसपी देने का काम करेंगे।