फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhiles reaches to azam, tries to manage him

अखिलेश घर पहुंचे तो ठीक हुए ‘बीमार’ आजम

Sat, 14 Sep 2013 12:12 AM IST
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
akhiles reaches to azam, tries to manage him

तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद तीन दिन से कोपभवन में बैठे आजम खां की ‘तबीयत’ ठीक होती नजर आई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को करीब सवा चार बजे अचानक आजम खां के सरकारी निवास 3 विक्रमादित्य मार्ग पहुंचे।

‘बीमार’ आजम ने हल्की मुस्कुराहट के साथ पोर्टिको आए और मुख्यमंत्री की अगवानी की। इसके बाद दोनों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। इसके बाद आजम का यादव परिवार से विवाद समाधान की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


आजम का मिजाज समझने वाले एक राजनेता का दावा है स्थितियां सकारात्मक दिशा की ओर जा रही हैं। अगर आजम को इस मुलाकात को लेकर कोई आपत्ति होती तो वे मुस्कुराते हुए पोर्टिको में मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत का दौर भी एक घंटे से ज्यादा नहीं चलता। यही नहीं, मुख्यमंत्री से मुलाकात में दिलचस्पी न होती तो उनके आने की भनक मिलते ही आजम किसी गुमनाम ठिकाने पर चले जाते। अखिलेश व आजम के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा किसी पक्ष ने नहीं किया।

माना जा रहा है कि अखिलेश ने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों पर कार्रवाई, रामपुर में तैनाती न लेने वाले अफसरों पर सख्ती के सिलसिले में आजम खां को सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही विधानसभा सत्र में सरकार क्या रणनीति अपनाएगी, इस पर भी विमर्श हुआ।


फटकारा, पुचकारा फिर मनाया
दरअसल पूरे प्रकरण में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक कौशल काम आया। वे आजम की रग-रग पहचानते हैं।

आगरा में इस्तीफा मंगवाने व साथ ही पुचकारने के साथ, दूसरे ही दिन अखिलेश को उनके घर भेजना उनकी रणनीति का हिस्सा था।

इस उठापटक की रणनीति से आजम भी थोड़ा दबाव में आए और संवादहीनता का दौर खत्म हुआ। अखिलेश ने जब पहल कर मुलाकात के लिए घर आने को कहा तो आजम ना नहीं कह सके।

सियासी जरूरत का साथ
दरअसल मुलायम व आजम को एक दूसरे की जरूरत हैं। आजम सपा के सिवा किसी दूसरे दल में खप नहीं सकते।

वहीं मुलायम को अपने आधार बोट बैंक को बनाए रखने के लिए आजम जैसे फायरब्रांड नेता की जरूरत हमेशा रहेगी। इसलिए अक्सर मतभेद हो जाने के बाद भी एक-दूसरे के करीब आना दोनों की मजबूरी भी है।

आजम ने फाइलें निपटाईं
शुक्रवार को आजम खां ने नगर विकास विभाग की फाइलें भी निपटाई। विभाग के कुछ अफसर फाइलों के साथ आजम के आवास पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर अफसर कमरे से बाहर निकल आए थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद इन अफसरों ने विभागीय मंत्री से कुछ निर्देश लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed