फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ak-203 assault rifle will be made in amethi pm to inaugurate

अमेठी में तैयार होगी एके-203 असाल्ट राइफल, पीएम करेंगे यूनिट का शुभारंभ

Thu, 14 Feb 2019 08:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
ak-203 assault rifle will be made in amethi pm to inaugurate
अमेठी ऑडिनेंस फैक्ट्री - फोटो : amar ujala
अमेठी के मुंशीगंज स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में अब एके-203 तैयार की जाएगी। यह फैसला भारत सरकार ने रूस से करार के बाद लिया है। राइफल निर्माण में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यूनिट का शुभारंभ करेंगे। एके-47 राइफल की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल एके-203  तैयार की जाएगी।  यह प्रोडक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा।
विज्ञापन


केंद्र की संप्रग-2 सरकार के कार्यकाल में मुंशीगंज स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जल्द ही एके-47 की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल एके-203 तैयार की जाएगी। इस संबंध में केंद्र की मोदी और रूस सरकार के करार को पूरा करने की जिम्मेदारी अमेठी की आर्डिनेंस फैक्टरी और रूस की कलाश्निकोव कंसर्न को दी गई है। करार में अमेठी की आर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाने की बात कही गई है। यह भी तय हुआ है कि पहले चरण में 7.47 लाख एके-203 राइफल तैयार की जाएगी। यह प्रोडक्ट पूरी तरह मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा। प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि 28 फरवरी को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर्डिनेंस फैक्टरी में इस यूनिट का शुभारंभ करेंगे। फैक्टरी प्रशासन यूनिट स्थापना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

राइफल की खासियत 

फैक्टरी सूत्रों की मानें तो यह एके-47 असाल्ट राइफल की तीसरी पीढ़ी का हथियार है। एके-47 की तरह यह राइफल भी एक मिनट में 600 राउंड फायर करेगी लेकिन इसकी मारक क्षमता 350 मीटर के बजाय 500 मीटर होगी। चीन समेत 30 देशों में बन रही इस राइफल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में होती है। 

फैक्टरी व जिला प्रशासन की हो चुकी बैठक 
उच्च स्तर पर पूरा मामला तय होने के बाद पिछले दिनों फैक्टरी प्रशासन व जिला प्रशासन की कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक के बाद डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम ईश्वरचंद्र व एएसपी बीसी दुबे ने फैक्टरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो फैक्टरी के जीएम केएन आर्य ने स्वयं को छुट्टी पर बताया तो एजीएम एके मौर्य ने फोन रिसीव नहीं किया। नाम नहीं छापने की शर्त पर प्रशासनिक अमला पीएम के दौरे और यूनिट शुभारंभ की बात स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed