{"_id":"7abe4a755f54f1462732497987d740e6","slug":"ajit-singh-and-his-up-west-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस करवट बैठेगा ऊंट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस करवट बैठेगा ऊंट?
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 08 Oct 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में जनाधार रखने वाले चौधरी अजित सिंह की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुजफ्फरनगर-शामली के दंगों ने उनके बेस वोट को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
चुनावी समीकरण भी खासा प्रभावित हुआ है। अब उनके सांसद पुत्र गांव-गांव घूमकर लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि बहुत असर होता नहीं दिख रहा। उम्मीद थी, केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण मिलने पर वोट बैंक की नाराजगी दूर हो जाएगी।
आरक्षण पर विचार के लिए मंत्रिसमूह की बैठक से उम्मीदें भी जगीं, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
दिल्ली, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाने से रही-सही उम्मीदें भी टूट गईं।
अब नजदीकी लोग कह रहे हैं कि पश्चिम के गिरते जलस्तर में हैंडपंप चलाना काफी मुश्किल होगा।