फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajit murder case : another shooter arrested from delhi

अजीत सिंह हत्याकांडः एक और शूटर नाटकीय तरीके से दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
ajit murder case : another shooter arrested from delhi
लखनऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में शामिल एक और शूटर राजेश तोमर उर्फ जय की नाटकीय तरीके से दिल्ली के स्वरूपनगर इलाके में गिरफ्तारी हो गई। इसकेपहले मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ कन्हैया को दिल्ली पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ नाटकीय तरीके गिरफ्तार किया था। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने राजेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, छह जनवरी को हुए गैंगवार में शूटर राजेश तोमर उर्फ जय घायल हुआ था। उसका इलाज जौनपुर केपूर्व सांसद धनंजय सिंह के कहने पर उनके करीबी विपुल सिंह ने कराया था। पहले लखनऊ के पूर्व सांसद के फ्लैट पर इलाज के लिए रखा गया था। इसके बाद हालत बिगड़ने पर सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक अजीत हत्याकांड के मामले में शूटरों के दिल्ली से नाटकीय ढंग से पकड़े जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन

निचली अदालत से मिल चुकी है सजा
दिल्ली पुलिस ने शूटर राजेश तोमर की गिरफ्तारी के बाद जो बयान जारी किया है। उसके मुताबिक, राजेश अलीगढ़ का रहने वाला है। उस पर दिल्ली के उस्मानपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में निचली अदालत से उसे दोषी ठहराया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने उसे 2018 में बरी कर दिया था। दिल्ली के विकासपुरी में मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं बिंदापुर इलाके में भी केस हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान वह भागने की कोशिश में दबोचा गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, उसे जल्द ही पुलिस बी वारंट पर लेकर आएगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधन पहुंचा लखनऊ, अंकुर के लिए रिमांड अर्जी
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिकख् गैंगवार के आरोपी शूटर शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर से पुलिस ने पूछताछ की तैयारी कर ली है। इसके लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी भी सोमवार को डाल दी गई है। जल्द ही रिमांड पर सुनवाई होगी। इसकेबाद पुलिस लखनऊ जेल में बंद अंकुर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं दूसरे आरोपी बंधन को पुलिस ने आजमगढ़ से लखनऊ लेकर सोमवार को पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, बंधन लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। उससे भी जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed