{"_id":"62f38b8c7f47160aac650ed8","slug":"ajay-tripathi-munna-becomes-the-general-secretary-of-pspl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Tripathi: अजय त्रिपाठी मुन्ना बने शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajay Tripathi: अजय त्रिपाठी मुन्ना बने शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव
Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM IST
सार
आदित्य यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद बुधवार को अजय त्रिपाठी मुन्ना को प्रमुख महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
अजय त्रिपाठी मुन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना को बनाया गया है। मुन्ना पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी हैं। सपा से अलग होने के बाद वह निरंतर शिवपाल सिंह यादव के साथ बने हुए हैं।
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अपने बेटे आदित्य यादव अंकुर को बनाया। बुधवार को घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में अजय त्रिपाठी मुन्ना को प्रदेश इकाई का प्रमुख महासचिव बनाया गया है। व्यापारियों की राजनीति करते हुए आगे बढ़ने वाले अजय त्रिपाठी की पहचान जुझारू नेताओं में होती है। जिस वक्त पार्टी के तमाम नेता शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़कर दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे थे उस वक्त भी अजय त्रिपाठी पूरी तन्मयता के साथ शिवपाल सिंह यादव के पाले में खड़े रहे।
विज्ञापन
उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी चर्चा में रहा लेकिन आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में रछपाल सिंह, फरहत हसन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ संदीप मौर्य कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह 20 महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें प्रेम प्रकाश वर्मा, श्रीप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, जय सिंह, विष्णु पाल सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, राजेश यादव, मनवीर सिंह, नीरज सिंह, सुभाष लोधी, डॉ एम पी यादव, प्रियंका राय, राजेश यादव, डॉक्टर विकास यादव, विनीत शुक्ला बीनू, सत्यजीत, फरहत अब्बास, विनोद मिश्र, वीरेंद्र सिंह, डॉ नासिर शामिल हैं। इसी तरह सचिव के रूप में बीना पटेल ,विनोद पांडे , सेवाराम कसाना, शमशाद अहमद , मोहम्मद अल्ताफ, मीना राजपूत अनिल प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह यादव आदि के नाम शामिल किए गए हैं।