फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Rai said: Teli Samaj is the backbone of small-medium industry

अजय राय ने कहा: तेली समाज छोटे-मध्यम उद्योग की रीढ़, चुनाव में समाज को सम्मान व राजनीतिक भागीदारी देगी कांग्रेस

Sun, 27 Aug 2023 09:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश तैलिक महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह समाज छोटे एवं मध्यम उद्योग की रीढ़ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस समाज को सम्मान दिलाने के साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Ajay Rai said: Teli Samaj is the backbone of small-medium industry
सभा को संबोधित करते अजय राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने पिछड़ी एवं अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने के लिए नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत विभिन्न जातियों के सम्मेलन शुरू कर दिए गए हैं। इसकी शुरुआत रविवार को लखनऊ में हुई। उत्तर प्रदेश तैलिक महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह समाज छोटे एवं मध्यम उद्योग की रीढ़ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस समाज को सम्मान दिलाने के साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड की स्थापना करने पर तैलिक महासंघ की ओर से कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि इस समाज के सामाजिक विकास और उत्थान के लिए कांग्रेस हमेशा समर्पित रही है। भाजपा सरकार में छोटे व्यापारियों का सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। भाजपा पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, अनिल यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक तैलिक महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक राकेश राठौर ने कहा कि हमारे समाज के लोग कृतज्ञता जाहिर करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं। राजस्थान सरकार ने विकास बोर्ड बनाया तो समाज के लोग पूरे देश में आभार जता रहे हैं। समाज के लोग अपने वोटबैंक के जरिए कांग्रेस को सियासी ताकत देंगे। इस दौरान विश्वविजय सिंह, नितान्त सिंह नितिन, प्रभाकर मिश्रा, कैलाश नाथ साहू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed