फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Kumar Lallu says we will accept all the decisions of our party chief.

यूपी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले- हमने मुद्दों की राजनीति की, हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं

Wed, 16 Mar 2022 02:07 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Mar 2022 02:07 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमने मुद्दों की राजनीति की। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu says we will accept all the decisions of our party chief.
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार पर प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे। हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने मुद्दों की राजनीति की... समीक्षा बैठक अच्छी रही। जो कमियां रही उसे दुरुस्त करने की सलाह सब ने दी। लल्लू ने यूपी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

 


उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बाद भी कांग्रेस संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। राज्य की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने नेताओं और पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। प्रियंका ने समीक्षा बैठक के दौरान खुद पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली।


दिल्ली के वॉररूम में विधानसभा चुनाव के निराशाजनक प्रदर्शन पर दिल्ली में मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रियंका ने करीब पांच घंटे मंथन किया। बारी-बारी से सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने हार के कारण और खामियों पर माथापच्ची की। चुनाव के दौरान आई दिक्कतों और कमियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी के लिए नतीजों ने नई चुनौतियों के साथ नए आयाम भी खोले हैं। पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने तय किया है कि हम एक दिन भी बर्बाद किए बिना लोकसभा की तैयारियों में जुटेंगे। बैठक में तय हुआ है कि संगठन में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। साथ ही लोकसभा का चुनाव कैसे लड़ा जाएगा इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed