फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airport authority of india gave permission to build metro airport station

लखनऊवासी अब फ्लाइट पकड़ने के लिए मेट्रो से सीधे जा सकेंगे एयरपोर्ट

Sat, 24 Dec 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
airport authority of india gave permission to build metro airport station
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

 फ्लाइट पकड़ने के लिए राजधानीवासी मेट्रो से सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट पर भूमिगत स्टेशन का निर्माण अब शुरू हो सकेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इसकी अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से मेट्रो को कनेक्ट करने के लिए यहां भूमिगत स्टेशन के अलावा एक सुरंग और रैंप का निर्माण भी कराया जाना है। इस पर एलएमआरसी करीब 290 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


नार्थ-साउथ कॉरीडोर में शामिल एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए अनुमति लंबे समय से फंसी हुई थी। एलएमआरसी के अधिकारियों ने इसके लिए एएआई अधिकारियों के साथ कई राउंड की वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रोजेक्ट का एक 3डी डिजाइन भी एएआई को दिया गया। जिसके बाद एएआई ने मेट्रो स्टेशन के निर्माण की अनुमति दे दी। अब एलएमआरसी ने इस प्रोजेक्ट पर काम के लिए कार्यदायी कंपनी के चयन की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एलएमआरसी के मुताबिक, एयरपोर्ट स्टेशन को पूरा करने में करीब ढाई साल का समय लगेगा। जो चारबाग से मुंशी पुलिया के बीच बाकी दो सेक्शन के साथ ही पूरा हो जाएगा। ऐसे में मार्च 2019 तक एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक पूरे नार्थ-साउथ कॉरीडोर पर मेट्रो चलेगी।
 

हवाई यात्रा वालों को मिलेगी सुविधा

airport authority of india gave permission to build metro airport station
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट स्टेशन एयरपोर्ट से करीब आधा किमी. दूर होगा। लेकिन एयरपोर्ट और स्टेशन के बीच एक रैंप बनाया जाएगा। जिसका उपयोग एयरपोर्ट से मेट्रो स्टेशन के बीच आने-जाने के लिए होगा।

338 मीटर लंबा यह रैंप एयरपोर्ट से 100 मीटर दूर पहुंचा देगा। यात्री यहां से सीधे लाउंज में जा सकेंगे। यहां ऑटोमेटिक एस्कलेटर्स भी लगाने की योजना है। दूसरे यात्रियों को अमौसी रेलवे स्टेशन से मेट्रो पकड़नी होगी। 

अभी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने के लिए अपने निजी वाहन या टैक्सी से जाना होता है। मेट्रो स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे शहर में आने के लिए मेट्रो मिल जाएगी। वहीं इससे चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच भी सीधी कनेक्टिविटी होगी।

जरूरी होने पर चारबाग मेट्रो स्टेशन पर ही फ्लाइट्स संचालित कर रही कंपनियां चेक-इन की सुविधा दे सकेंगी।एयरपोर्ट को मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए अमौसी स्टेशन पर एलएमआरसी पहले ही काम शुरू करा चुका है।

हालांकि एयरपोर्ट स्टेशन बनने के बाद ही यहां मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो पाएगा। अभी 26 मार्च से संचालन शुरू होने पर एयरपोर्ट और अमौसी से मेट्रो पकड़ने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन जाना होगा।

एयरपोर्ट का भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए अनुमति एएआई ने दे दी है। अब एलएमआरसी  निर्माण शुरू करा सकता है। सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए यह स्टेशन बनाया जाना है।- पीके श्रीवास्तव, निदेशक, अमौसी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed