फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Airlift from Lucknow: Dr. Sharda, resident of Lohia shifted to Hyderabad for lung transplant

लखनऊ से एयरलिफ्ट : फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद शिफ्ट की गईं लोहिया की रेजीडेंट डॉ. शारदा

Sun, 11 Jul 2021 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jul 2021 07:23 PM IST
सार

हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेस (किम्स) की टीम की देखरेख में उनकी शिफ्टिंग की गई। एयर एंबुलेंस से भेजने के लिए डॉ. शारदा को अमौसी एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Airlift from Lucknow: Dr. Sharda, resident of Lohia shifted to Hyderabad for lung transplant
एंबुलेंस से एयरपोर्ट जातीं डॉक्टर शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की रेजीडेंट डॉ. शारदा सुमन को फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए रविवार को हैदराबाद भेज दिया गया। हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेस (किम्स) की टीम की देखरेख में उनकी शिफ्टिंग की गई। एयर एंबुलेंस से भेजने के लिए डॉ. शारदा को अमौसी एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया। वहां से सुबह 11 बजे उनको हैदराबाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि हैदराबाद के किम्स की टीम के निरीक्षण के बाद डॉ. शारदा को एयर एंबुलेंस से रवाना किया गया। संस्थान प्रशासन उम्मीद करता है कि प्रत्यारोपण के बाद जल्द ही स्वस्थ होकर वह वापस आएंगी। संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात रेजीडेंट डॉ. शारदा सुमन के फेफड़े कोरोना संक्रमण की वजह से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संस्थान में पिछले 50 दिन से डॉक्टर को एक्मो मशीन के सहारे सांसें दी जा रही हैं। विशेषज्ञों की टीम ने इसके लिए फेफड़े प्रत्यारोपित करने के लिए कहा है। इसका खर्च काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


रेजीडेंट के घर की आर्थिक स्थिति इसे वहन करने में सक्षम नहीं है। इसे देखते हुए डॉ. के पति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। संस्थान प्रशासन ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से सीधे बात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेफड़ा प्रत्यारोपण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह रकम हैदराबाद के अस्पताल को भेजी जा चुकी है। रविवार को डॉक्टर को वहां भेज दिया गया है। जल्द ही प्रत्यारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed