फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Airfares skyrocket this Holi, long waiting times for trains

Lucknow News: होली पर विमानों का किराया आसमान पर, ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Airfares skyrocket this Holi, long waiting times for trains
ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।
लखनऊ। होली पर मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे महानगरों से लखनऊ आने वाले यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण लोग हवाई सफर की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन एयरलाइंस ने किराये में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ का सामान्य किराया करीब 5,000 रुपये रहता है, लेकिन 3 मार्च को एअर इंडिया का टिकट 16,193 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं इंडिगो और अकासा एयर का किराया भी 11,000 से 13,000 रुपये के बीच है। वहीं, 2 व 3 मार्च को दिल्ली से आने वाली विमानों का आम दिनों में 4,000 रुपये रहने वाला किराया अब 8,000 से 12,000 रुपये के करीब है, जबकि बंगलूरू से आने वाले विमानों का सामान्य किराया 5,500 रुपये की तुलना में अब 10,650 से 11,543 रुपये तक वसूला जा रहा है।हैदराबाद से लखनऊ आने के लिए यात्रियों को 2 मार्च को 11,096 और 3 मार्च को 12,251 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेनों में रिग्रेट, दिल्ली में लंबी वेटिंग
होली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में दो व तीन मार्च को वेटिंग 30, 18 है। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में वेटिंग 54 व 25 पहुंच गई है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में वेटिंग 81, 43 तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में दो को रिग्रेट व तीन मार्च को 118 वेटिंग है तथा थर्ड एसी में 63, 43 वेटिंग पहुंच गई है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 83, 72 व थर्ड एसी में 77, 39 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट व थर्ड एसी में 30, 19 वेटिंग पहुंच गई है। पनवेल गोरखपुर व अन्य ट्रेनों में रिग्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल कोटे की 4200 सीटों पर दारोमदार

होली पर लखनऊ आने के लिए वेटिंग में 70 हजार से अधिक यात्री हैं। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में तत्काल कोटे की 4200 सीटों पर यात्रियों की नजर है। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की इतनी सीटें हैं, जिनकी बुकिंग यात्रियों को सफर से एक दिन पूर्व करानी होगी। हालांकि, तत्काल कोटे की एक-एक सीट के लिए कई यात्री दावेदार होंगे।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed