फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air quality of Lalbagh and Talkatora going very bad

लालबाग और तालकटोरा में दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 400 पार

Fri, 06 Nov 2020 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Air quality of Lalbagh and Talkatora going very bad
लालबाग और तालकटोरा में दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 400 पार
विज्ञापन

राजधानी के घने बसे इलाके तालकटोरा और लालबाग की हवा दमघोंटू हो गई है। बृहस्पतिवार को धुंध बढ़ने के साथ बृहस्पतिवार को इन इलाकों का एक्यूआई 400 पार कर गया।
इस बीच राजधानी का औसत एक्यूआई भी बढ़कर 349 हो गया है। वहीं, धुंध के चलते दिन का पारा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 28 पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञानियों ने 36 घंटे के बाद ही धुंध छंटने की संभावना जताई है। रात और दिन के पारे में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा।
लालबाग में एक्यूआई रात को आठ बजे 439 और तालकटोरा का 418 पर पहुंच गया। सीपीसीबी के दिशा-निर्देश के मुताबिक, 400 के ऊपर एक्यूआई के लगातार बने रहने पर हवा सांस लेने लायक नहीं रह जाती।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन का कहना है कि इन इलाकों पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालकटोरा में छह फैक्टरियों पर नोटिस दिया गया था। अब यहां दोबारा से जांच करा रहे हैं। साथ ही पानी का छिड़काव कर बढ़े एक्यूआई को ठीक किया जाएगा।
लालबाग में सबसे अधिक प्रदूषण
लोकेशन एक्यूआई
लालबाग 439, खतरनाक
तालकटोरा 418, खतरनाक
अलीगंज 371, बहुत खराब
गोमतीनगर 290, खराब
फ्लाईओवर बना रही कंपनी से वसूलेंगे 10 लाख हर्जाना
वायु प्रदूषण फैलाने के कारण टेढ़ी पुलिया पर फ्लाईओवर बना रही बिल्डर कंपनी एएससी इंफ्राटेक पर यूपीपीसीबी ने 10.07 लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। बृहस्पतिवार को इसका आदेश क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन ने जारी कर दिया। डॉ. राम ने बताया कि बुधवार को एकटीम ने साइट पर निरीक्षण किया था। यहां लगे पीटीजेड कैमरा को सर्वर से कनेक्ट नहीं किया गया था। ग्रीन नेट भी जरूरत के मुताबिक नहीं मिली। अधिक मात्रा में मिट्टी खुले में पड़ी थी। पानी का छिड़काव और इसे ढकने की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। इससे पहले 18 सितंबर को भी यूपीपीसीबी की टीम ने यहां निरीक्षण किया था। उस समय वायु प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी निर्देश कंपनी को दिए गए थे। उसका भी अनुपालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में 43 दिन में पर्यावरण को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का आकलन कर कंपनी को नोटिस भेज दिया गया है। अब बिल्डर कंपनी के पास स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का मौका है।

प्रदूषण फैलाने पर गौरी फूूड्स को नोटिस
यूपीपीसीबी ने पलटन छावनी, ताड़ीखाना में गौरी फूड्स के नाम से ब्रेड व अन्य बेकरी उत्पाद की फैक्टरी को प्रदूषण फैलाने के चलते नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि बिना हवा और पानी की एनओसी लिए ही फैक्टरी चलाई जा रही है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। यूपीपीसीबी ने यह कार्रवाई नेहरू एन्क्लेव निवासी दीपक गुप्ता की शिकायत पर की है। एलडीए वीसी को भी नोटिस की कॉपी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed