{"_id":"647dcc4db501b783b83b2cc327aa665e","slug":"air-bike-recorded-in-limca-book-of-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिम्का बुक में शामिल हुई ये 'एयर' बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिम्का बुक में शामिल हुई ये 'एयर' बाइक
अतुल भारद्वाज/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे होते जा रहे पेट्रोल की जगह हवा से चलने वाली बाइक को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
राजधानी में बनी इस खास बाइक को मार्च महीने के अंक में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने फर्स्ट कंप्रेस्ड एयर पॉवर्ड बाइक की केटेगरी में चुना है।
इसकी खासियत और निर्माताओं की जानकारी के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे शामिल किया गया है।
हवा से चलने वाली कार को बनाने का कारनामा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज लखनऊ के प्रो. भरत राज सिंह और एचबीटीआई कानपुर के प्रो. ओंकार सिंह ने किया था।
इसको पहली बार भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सामने 10 मई 2013 बीबीएयू में प्रदर्शित किया गया। हाल ही में रिकॉर्ड के लिए दाखिल बाइक को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने चुना था।
मार्च के अंक में अपने पब्लिकेशन में संस्था ने इसे जगह दी है। लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड के मुताबिक, 5.5 एचपी क्षमता के इंजन को कंप्रेस्ड एयर की मदद से टर्बाइन लगाकर चलाया जाता है। 60-90 पीएसआई एयर प्रेसर पर बाइक को 40 मिनट तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रो. भरत राज सिंह ने इस पब्लिकेशन पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि हवा से चलने वाली बाइक का पेंटेंट 13 अप्रेल 2012 को भारत सरकार से मिल चुका है।
विज्ञापन
अब मेरी कोशिश है कि इस बाइक को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए तकनीक को ट्रांसफर कर प्रोडक्शन शुरू किया जा सके। इससे लोगों को ईंधन के खर्च से निजात मिल सकेगी।
5 रुपए में 40 किमी का माइलेज
प्रो. भरत राज सिंह ने बताया कि शुरुआती आंकलन के मुताबिक बाइक की कीमत करीब 85,000 रुपए होगी। इसके अलावा कीमत बाइक के डिजाइन के ऊपर निर्भर करेगी।
माइलेज की बात करें तो करीब पांच रुपए की हवा के एवज में 40 किमी की दूरी यह बाइक तय कर सकती है। इसकी क्षमता में सुधार की अभी गुंजाइश है। इससे माइलेज बढ़ सकता है।