{"_id":"5dbb24228ebc3e939e472190","slug":"aimfd-national-president-speaks-on-disputed-land-of-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्बे सादिक के बाद अम्मार ने भी की अयोध्या में हिंदुओं को जमीन देने की पैरोकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्बे सादिक के बाद अम्मार ने भी की अयोध्या में हिंदुओं को जमीन देने की पैरोकारी
Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया मॉइनार्टीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जल्द ही भाजपा में शामिल हुए डॉ. अम्मार रिजवी ने भी अयोध्या मामले में शिया धर्मगुरु और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. कल्बे सादिक का बयान काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा जिस जमीन का मुकदमा है उसे मुसलमानों को अपनी खुशी से मंदिर के लिए हिंदू भाइयों को दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे के लिए नजीर नहीं बनेगी। अगर यह कदम मुसलमानों की तरफ से उठाया जाता है तो इससे बहुत अच्छा वातावरण बनेगा। राष्ट्रीय एकता में मजबूती आएगी। देश में धर्म के उन्माद से समाज को बांटने की कोशिश करने वालों के मंसूबे नाकामयाब होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में लंबे समय तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री सहित अन्य तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके डॉ. रिजवी उदारवादी मुस्लिम चेहरे माने जाते हैं। देश और विदेश के कई प्रमुख मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच भी वह प्रभाव रखते हैं। साथ ही कई संस्थाओं से जुड़े हैं। इस नाते वह इस मुद्दे पर देश के अन्य मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ भी समन्वय बनाकर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौलाना कल्बे सादिक ने यह कहा था
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने कहा था कि मुसलमानों को हिंदुओं का दिल जीतने के लिए अयोध्या की विवादित जमीन मंदिर बनाने के लिए हिंदुओं कौ सौंप देनी चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा। हालांकि मौलाना ने इसे अपनी निजी राय करार दिया।