फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIIMS, villages along the highway will come under the jurisdiction of municipality

Lucknow News: नगर पालिका की जद में आएंगे एम्स, हाईवे किनारे के गांव

Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
AIIMS, villages along the highway will come under the jurisdiction of municipality
रायबरेली। एम्स के आसपास रहने वाले लोगों को शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां यहां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन विकास नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एम्स व उसके पासपास के क्षेत्रों को बड़ी सहूलियतें मिलने वाली हैं।
विज्ञापन

एम्स के आसपास के गांवों के साथ ही शहर से निकले और हाईवे के किनारे बसे करीब 13 गांवों को नगर पालिका से जोड़ने की तैयारी है। ऐसा होने के बाद करीब एक लाख लोगों को शहरी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। वर्तमान समय में नगर पालिका क्षेत्र करीब 50.17 वर्ग किमी में फैला हुआ है। नगर पालिका से जुड़ी करीब सवा दो लाख आबादी को ही शहरी सुविधाएं मिल पा रही हैं। एम्स के स्थापित होने के बाद गढ़ीमुतवल्ली, सुल्तानपुर आइमा, दरियापुर, मधुपूरी गांवों में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन नगर पालिका से न जुड़े होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को इतना बजट भी नहीं मिलता है कि इन क्षेत्रों का समुचित विकास हो सके। नगर पालिका के सीमा विस्तार में एम्स के आसपास के इन गांवों के साथ ही ऊंचाहार, सुल्तानपुर, अयोध्या और प्रतापगढ़ हाईवे के किनारे बसे डिडौली, गढ़ीखास, बिबियापुर समेत अन्य गांवों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 13 गांवों को शहर में शामिल करने की मंशा है। प्रस्ताव होने और सर्वे शुरू होने से उपेक्षित इलाकों में विकास होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार शुरू हुई विस्तार की प्रक्रिया
नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रयास पूर्व में दो बार हो चुका है। तत्कालीन पालिकाध्यक्ष मो. इलियास ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन शासन ने यह कहते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था कि इससे पालिका को लाभ नहीं, बल्कि नुकसान होगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के कार्यकाल में भी प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन मंशा अधूरी रह गई। अब एक बार फिर सीमा विस्तार का प्रयास शुरू किया गया है।


शासन को भेजेंगे प्रस्ताव
नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार में हाईवे के किनारे बसे 13 गांवों को शामिल कराने की मंशा है। सर्वे का काम शुरू कराया गया है। शहर से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों को शहरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
- शत्रोहन सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed