{"_id":"001aca00b739f38824555e470927c989","slug":"aided-teachers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने का 91वां दिन, भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने का 91वां दिन, भूख हड़ताल जारी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों मे संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमो को अनुदान में लेते हुए कार्यरत शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल आज 91वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.एस पाठक ने कहा कि सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए डिग्री शिक्षकों ने पूरे प्रदेश में नुक्कड़ सभाएं कीं।
डॉ. पाठक ने कहा कि हमारी विनियमितीकरण की मांग का आज फुफुक्टा संघ ने पुरजोर समर्थन करते हुए इसे अपने मांग पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है।
इसके लिए प्रदेश के अनुमोदित डिग्री शिक्षकों ने फुफुक्टा संघ के स निर्णय का स्वागत किया है।
डॉ. पाठक ने यह भी कहा कि चूंकि प्रदेश के सबसे बडे शिक्षक संगठन में इसे गंभीरता से अपनी मांगपत्र में रखा है।
शिक्षक संगठन ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि अब हम लड़ाई अवश्य जीतेगें।
महामंत्री आलोक यादव ने कहा कि प्रदेश के डिग्री शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की दुर्दशा को प्रदर्शित किया।
सरकार को यह संदेश दिया कि प्रदेश के विकास के लिए उच्च शिक्षा को मजबूत करना अति आवश्यक है।