{"_id":"12ec97020c6e206d1a59e561aaa43323","slug":"aided-taechers-on-strike-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"71वें दिन भी जारी रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71वें दिन भी जारी रही हड़ताल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों का धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल 71वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.एस पाठक ने कहा कि सरकार ने हमारे विनियमितीकरण की मांग नहीं मानी तो आगामी लोकसभा चुनाव में 331 एडेड डिग्री कालेज के अध्यापक और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमो के विद्यार्थी लोकसभा चुनाव में मतदान नही करेंगे।
पाठक ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि सरकार इस मुगालते में न रहे कि उसने विधानसभा चुनाव जीत लिया है तो लोकसभा भी जीत लेंगे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह तथा महामंत्री डॉ. सीएम शर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश ऐसा कोई लोकसभा क्षेत्र नही है जहां 10 से 20 डिग्री कालेज न हों।
विज्ञापन
सरकार को चुनाव में घेरने के लिए यह संख्या पर्याप्त है। डा0 शर्मा ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अभी समय है सरकार अपना वादा पूरा कर दे।