{"_id":"606428a3b697347fb413aa53","slug":"aicc-member-resigned-from-congress-party-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस को नहीं अपने गिरोह को मजबूत कर रहे नेता, एआईसीसी सदस्य ने प्रियंका को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस को नहीं अपने गिरोह को मजबूत कर रहे नेता, एआईसीसी सदस्य ने प्रियंका को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा
Wed, 31 Mar 2021 01:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य राजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने साधारण सदस्य के रूप में कार्य करने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे छात्र जीवन से कांग्रेस में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई, यूथ और यूपीसीसी में भी सक्रिय रहे लेकिन उत्तर प्रदेश की मौजूदा व्यवस्था में हम अपने पद से साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। उपेक्षा के कारण घर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस को नहीं, बल्कि अपने गिरोह को मजबूत करने का खुला प्रयास हो रहा है। उन्होंने लिखा है कि षड्यंत्र के तहत उनके ई-मेल भी पार्टी प्रभारी तक नहीं पहुंचने दिए जा रहे हैं।