फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ai will be used in awadh bar election

Lucknow News: अवध बार के चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से रोकेंगे फर्जी वोटिंग

Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
ai will be used in awadh bar election
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अवध बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर 31 जनवरी को मतदान होने हैं। इस बार चुनाव अधिकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का प्रयोग किया है। एआई का प्रयोग फर्जी मतदान को रोकने के लिए किया गया है। बार के सदस्यों को मंगलवार से मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसमें छपे बार कोड के द्वारा बार के सदस्यों का सत्यापन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी चुनाव अधिकारी कुलदीप पति त्रिपाठी ने दी। त्रिपाठी ने बताया कि उक्त मतदाता पर्ची की फोटोकॉपी कराकर उसका प्रयोग नहीं किया जा सकता। मतदान वाले दिन एक बार गेट के भीतर प्रवेश के समय तथा निकलते समय उक्त पर्ची के बार कोड को स्कैन करने के साथ वहां लगे कैमरे से फोटो भी खिंच जाएगी। यदि मतदाता पर्ची का प्रयोग कोई दोबारा करता है तो कम्प्यूटर तत्काल इंगित कर देगा। कुल छह प्रवेश द्वार होंगे। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को मतदान से 16 घंटे पूर्व तक सभी प्रत्याशियों को अपना प्रचार बंद करना होगा। साथ ही मतदान के दिन हाईकोर्ट परिसर में किसी प्रकार का प्रचार संभव नहीं होगा। इस बार के चुनाव में बैनर इत्यादि भी प्रतिबंधित किया गया है। 31 जनवरी को मतदान के पश्चात 1 फरवरी को मतों की गणना होगी। अध्यक्ष पद पर सात व महासचिव पद पर नौ प्रत्याशियों समेत विभिन्न पदों पर कुल 123 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed