फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI-based MRI could detect Alzheimer's disease

Lucknow News: एआई आधारित एमआरआई पकड़ लेगी अल्जाइमर की बीमारी

Mon, 22 Sep 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
AI-based MRI could detect Alzheimer's disease
केजीएमयू में शुरू हुई अल्जाइमर की एआई जांच।
लखनऊ। याददाश्त और सोचने की क्षमता प्रभावित करने वाली बीमारी अल्जाइमर को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित एमआरआई जांच से बेहद शुरुआती अवस्था में पकड़ा जा सकता है। केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग ने एआई आधारित एमआरआई जांच शुरू की है। इसमें यह बीमारी बेहद शुरुआती स्थिति में पकड़ में आ रही है।
विज्ञापन

रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रो. दुर्गेश कुमार द्विवेदी और मानसिक स्वास्थ्य विभाग के प्रो. शैलेंद्र एम. त्रिपाठी ने एआई आधारित एमआरआई की शुरुआत की है। प्रो. दुर्गेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में मस्तिष्क में होने वाले बेहद छोटे बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मस्तिष्क में हिप्पोकैंपस स्मृति को नियंत्रित करता है। इसी तरह वायरिंग कनेक्शन मस्तिष्क को विभिन्न संदेश पहुंचाता है। ये दोनों क्षेत्र अल्जाइमर में सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त होते हैं। अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण होने पर ही अगर एमआरआई जांच की जाए तो फिर इसकी पहचान करके दवाएं शुरू की जा सकती हैं। इससे बीमारी बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन


एआई अहम क्यों
प्रो. द्विवेदी ने बताया कि डीप लर्निंग और एआई मस्तिष्क के स्कैन के उस मामूली पैटर्न को भी देख सकता है, जिन्हें हमारी आंखें नहीं देख पातीं। ऐसा होने पर डॉक्टरों को यह समझने में मदद मिलती है कि कुछ मरीजों की हालत तेजी से क्यों बिगड़ती है जबकि कई की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है। इन पैटर्न का पता चलने पर व्यक्तिगत देखभाल और उपचार रणनीतियों की योजना काफी पहले बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अल्जाइमर के करीब 7.4% मरीज
देश में इस समय अल्जाइमर रोग का प्रसार करीब 7.4% है। यह बीमारी आमतौर पर 65 वर्ष की आयु के बाद शुरू होती है। देश में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। वर्तमान उपचार में केवल इसकी प्रगति को धीमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed