फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ahmed Murtaza accused of attack on Gorakhnath Mandir sentenced

UP: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा को आज सुनाई जाएगी सजा, सुनवाई के दौरान पेश नहीं कर पाया यह सबूत

Mon, 30 Jan 2023 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jan 2023 10:48 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को आज सजा सुनाई जाएगी। सुनवाई के दौरान आरोपी खुद को मानसिक बीमार बताने वाले सबूत पेश नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Ahmed Murtaza accused of attack on Gorakhnath Mandir sentenced
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमला कर घायल करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण पांडेय की कोर्ट सोमवार को सजा सुनाएगी। इस दौरान आरोपी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 4 अप्रैल को गोरखनाथ चौकी के मुख्य आरक्षी विनय कुमार मिश्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह मंदिर के गेट नंबर एक का सुरक्षा प्रभारी था। तभी अचानक आरोपी ने बांके से पीएसी के सिपाही अनिल कुमार पासवान पर हमला कर हथियार छीनने की कोशिश की। 
विज्ञापन


बचाव में अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए तो आरोपी ने सिपाही गोपाल गौड़ को भी घायल कर दिया और बांका लहराते हुए धार्मिक नारे लगाने लगा। तभी आनन फानन उसे उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से बांका, लैपटॉप और उर्दू में लिखी सामग्री बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना एटीएस को दी गई। विवेचक और डिप्टी एसपी संजय वर्मा ने चार्जशीट दायर की। कोर्ट में सरकार के खर्च पर मुर्तजा को वकील दिया गया, जबकि अभियोजन की ओर से वादी विनय कुमार मिश्रा, घायल पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान, गोपाल गौड़ के अलावा डाक्टर और अन्य समेत 27 गवाह पेश किए गए। उधर, आरोपी खुद को मानसिक बीमार बताता रहा, लेकिन इस संबंध में कोई सबूत न होने के कारण कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed