फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ahmad hasan comments on media

गलत काम में हमारा सहयोग न करें: अहमद

Mon, 13 Jan 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
ahmad hasan comments on media

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि सपा ने ही अल्पसंख्यकों का सबसे ज्यादा कल्याण किया है। मायावती की सरकार में वरिष्ठ नौकरशाह अनीस अंसारी मुख्य सचिव नहीं बन पाए थे।

विज्ञापन


आज सपा की सरकार में मुख्य सचिव व डीजीपी दोनों ही मुसलमान हैं। इस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन सपा ने कर दिखाया है।

सपा की सरकार में एक भी मुसलमान युवक को आतंकवाद के नाम पर नहीं फंसाया गया। जबकि गुजरात व महाराष्ट्र में 5000 बेगुनाह अल्पसंख्यक आतंकवाद के नाम पर बंद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आजादी से लेकर अब तक प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सात हजार बेड ही थे। 22 माह में सपा सरकार ने सात हजार बेड और बढ़ा दिए। पिछली सरकार ने करोड़ों रुपये की रिश्वत खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी सरकार में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उनमें एक भी रुपये की रिश्वत नहीं ली जाएगी।

मीडिया वालों आप हमारे मित्र हो
अहमद हसन ने अपने भाषण में पांच बार कहा कि मीडिया वालों ‘आप हमारे मित्र हो। हमारा साथ दो... हम आपसे क्यों लड़ेंगे...।’ उन्होंने कहा, ‘गलत काम में कतई हमारा सहयोग मत करो।

लेकिन हम जो अच्छा काम कर रहे हैं तो उसे अच्छा दिखाओ। यह आपका भी सामाजिक कर्त्तव्य है। मैंने खुद कितने बेईमान डॉक्टरों को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed