{"_id":"6173c0f79a544401e35de3e7","slug":"agriculture-store-catches-fire-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: एग्रीकल्चर स्टोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: एग्रीकल्चर स्टोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का माल खाक
Sat, 23 Oct 2021 01:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:29 PM IST
सार
एग्रीकल्चर स्टोर की दुकान में आग लग जाने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दुकानदार के फोन करने पर जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब भी कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के तरबगंज बाजार में एग्रीकल्चर स्टोर की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से कई लाख रुपये का सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। आपातकालीन मदद के लिए दुकानदार ने दमकल विभाग को फोन किया लेकिन कर्मियों ने फोन नही उठाया और आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
यहां तक कि सूचना पर पहुंची डायल 112 भी मूक दर्शक बन खड़ी रही। घटना तरबगंज बस स्टॉप के पास की है जहां इंडियन बैंक के पास मौर्या एग्रीकल्चर स्टोर के नाम से दुकान थी जिसमें ल्युब्रिकेंट, मोबिल, इंजन पार्ट सहित पंपिंग सेट भरे हुए थे।
विज्ञापन
दुकान में अचानक आग लगने की सूचना दुकानदार को सुबह 4 बजे मिली। जिस पर वह भागकर घटनास्थल पर पहुंचे व सहायता के लिए आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास करने लगे। दुकानदार हरिकृष्ण मौर्य के अनुसार लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। इससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन