फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agniveer Recruitment Rally: Youth showed enthusiasm amidst severe cold and rain, physical test is being taken

अग्निवीर भर्ती रैली: भीषण सर्दी और बारिश के बीच युवाओं ने दिखाया उत्साह, ऐसे लिया जा रहा है फिजिकल टेस्ट

Sun, 12 Jan 2025 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

Agniveer Recruitment Rally: लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। रविवार को सर्दी और बारिश के बीच युवाओं ने फिटनेस टेस्ट में भागीदारी की। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Rally: Youth showed enthusiasm amidst severe cold and rain, physical test is being taken
अग्निवीर भर्ती रैली लखनऊ। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कड़ाके की ठंड में अग्निवीर बनने का सपना लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों ने रविवार को गर्मी भर दी। उनका जोश, जज्बा व कौशल देखने लायक रहा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन 894 युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के तहत 13 जिलों के लिए मुख्यालय भर्ती क्षेत्र(यूपी और यूके) के तत्वावधान में छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर(एएमसी) के स्टेडियम में भर्ती रैली चल रही है। यह रैली 10 को शुरू हुई थी और 22 जनवरी तक चलेगी। रैली के तीसरे दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) श्रेणी के लिए कन्नौज जिले के तहत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तहसील तथा हमीरपुर जिले के अंतर्गत हमीरपुर, राठ, सेरीला, मौदहा तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कुल 1131 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 894 अभ्यर्थियों ने रैली में हिस्सा लिया। रैली के तहत 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के करीब दस हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं हैं, पर ठंड में ठिठुरने की मजबूरी

स्टेडियम के बाहर नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए लिए पंडाल लगाया गया है। अलाव के इंतजाम हैं। कंबल दिए गए हैं। पर, ठंड अधिक होने के चलते उनके सामने ठिठुरने की मजबूरी बनी हुई है। रात दो बजे अभ्यर्थियों को स्टेडियम गेट पर रिपोर्ट करना होता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के जोश व जज्बे को समझा जा सकता है।

सोमवार को लखनऊ के युवा दिखाएंगे कौशल

अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को लखनऊ व उन्नाव जिले के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना कौशल दिखाएंगे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए लखनऊ के मलिहाबाद, बीकेटी, मोहनलालगंज व सरोजिनीनगर तथा उन्नाव जिले के अंतर्गत सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

यह है फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया

रात दो बजे अभ्यर्थियों को स्टेडियम गेट पर रिपोर्ट करना होता है। इसके बाद दस्तावेजों की पड़ताल के बाद उन्हें ग्राउंड पर ले जाया जाता है। यहां ग्रुप बनाकर उन्हें 1600 मीटर दौड़ में अपनी ताकत दिखानी होती है। दौड़ के बाद 9 फिट लंबी कूद पास करनी होती है। फिर लकड़ी के जिगजैग बीम पर चलकर संतुलन का परिचय देना होता है। इसके बाद पुल अप्स, सिट अप्स व 4 फिट ऊंची कूद पास करनी होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed