फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agetation in lohia institution

लोहिया संस्थान में रेजीडेंट डॉक्टरों ने शुरू किया धरना

Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
agetation in lohia institution
नीट-पीजी काउंसिलिंग की मांग पर रेजीडेंट डॉक्टरों के आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। केजीएमयू के साथ ही अब इस आंदोलन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजीडेंट डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। लोहिया संस्थान में शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टर धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से मरीजों की परेशानियां बढ़ गईं। इसका सबसे ज्यादा असर ओपीडी और जांच पर पड़ा। इसकी वजह से काफी मरीजों को वापस भी लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के डॉक्टर पिछले कई दिन से सांकेतिक हड़ताल पर हैं। रेजीडेंट डॉक्टर शुक्रवार सुबह नौ बजे कामकाज ठप करके ओपीडी से बाहर आ गए। इसके बाद वे डॉ. एससी राय की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। इससे ओपीडी ब्लॉक में व्यवस्था बेपटरी हो गई। जांच कराने वाले मरीजों को इससे ज्यादा समस्या हो गई। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ा। ऐसे में उनको जांच की नई तारीख दी गई। इसके साथ ही भर्ती मरीजों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। रेजीडेंट डॉक्टरों ने सुबह राउंड भी नहीं किया। हालांकि वरिष्ठ डॉक्टरों ने ओपीडी के साथ ही राउंड लेने का काम किया।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में आज से डॉक्टरों का भी आंदोलन
रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ ही शनिवार से लोहिया संस्थान के डॉक्टरों का आंदोलन भी शुरू होने जा रहा है। लोहिया संस्थान के डॉक्टर पीजीआई के समान वेतन की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को एक घंटे कामकाज ठप रखा जाएगा। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सोमवार से आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। इसके बाद कार्य बहिष्कार की सीमा दो घंटे कर दी जाएगी। कार्य बहिष्कार के दौरान ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीजों को नहीं देखा जाएगा। पिछले दो साल से संस्थान के डॉक्टरों को पीजीआई के समान सातवां वेतनमान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed