विधायक मुख्तार अंसारी का गुर्गा पुलिस हिरासत में, पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक, नरेंद्र कुमार प्रॉपर्टी डीलर है। उसने पुलिस को बताया कि किला चौकी इलाके में रहने वाला अतीक अहमद ने उनसे चार लाख रुपये लिये थे और वापस नहीं कर रहा था। उल्टे उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
नरेंद्र ने बताया कि अतीक मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी के इशारे पर लखनऊ में विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। आरोप है कि अतीक ने सोमवार सुबह दादा मियां मजार के पास से उनको अपने 8-10 साथियों के साथ घेर लिया। उनको धमकी दी कि रुपये वापस नहीं मिलेंगे। अब तुम मुझे पांच लाख रुपये और दो। नहीं तो जान से मार देंगे।
पुलिस को भी दिखा रहा था रौब
डीसीपी मध्य के मुताबिक, पुलिस ने उसे घर के पास से हिरासत में लिया है। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी करने लगा। उसके मोबाइल में कई अन्य लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस अतीक के नेटवर्क व अन्य काले कारोबार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं अतीक अहमद ने नरेंद्र कुमार व उनके साथियों के खिलाफ भी रविवार को घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। डीसीपी ने बताया, दोनों पक्ष अपराधियों से जुड़े हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है।