{"_id":"6743c54faf5fe2d166033f49","slug":"agent-cheated-17-women-of-rs-18-lakh-raebareli-news-c-101-1-rai1002-123043-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एजेंट ने 17 महिलाओं को लगाया 18 लाख रुपये का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एजेंट ने 17 महिलाओं को लगाया 18 लाख रुपये का चूना
Mon, 25 Nov 2024 06:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार कोलवा हमीर मऊ गांव की समूह की महिलाएं। संवाद
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कोलवा हमीरमऊ गांव में महिला स्वयं सहायता समूह में काम कराने वाली एजेंट ने ऋण दिलाने का झांसा देकर समूह की महिलाओं के नाम से विभिन्न बैंकों से 18 लाख रुपये निकल लिए। अब बैंककर्मी समूह की महिलाओं पर रुपये वापस करने का दबाव डाल रहे हैं। कुर्की कराने की भी धमकी दी गई है। मामले को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर महिला एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गदागंज निवासी मालती त्रिपाठी, शांति देवी, गीता देवी, सोनी, शिव कुमारी, अनीता, सरिता, नीलम, सन्नो, रीता, अनुराधा, सुमित्रा, सुनीता देवी, रामवती, अनीता, विद्या, देवी व रामधुनी आदि ने रविवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक महिला स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली एक महिला ने समूह की 17 महिलाओं को बैंकों से ऋण दिलाने का झांसा दिया।
एजेंट ने शातिराना ढंग से 17 महिलाओं के कागजी दस्तावेज पूरे कराए, फिर उनके अगूंठे का निशान लगवाकर कई बार में 18 लाख रुपये निकाल लिए। इधर जब समूह की महिलाएं ऋण का पैसा देने की बात करती हैं तो एजेंट सभी को कुछ रुपये देकर शांत कर देती है।
विज्ञापन
उधर, जब बैंकों से सभी 17 महिलाओं के पास नोटिस आने लगे तो उनके होश उड़ गए। रविवार को महिलाओं ने प्रदर्शन कर बताया कि एजेंट ने 18 लाख रुपये की रकम कई बैंकों से ऋण के नाम पर निकाल ली है जबकि रकम उन्हें नहीं मिली है। रुपयों की मांग करने पर एजेंट टरका रही है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।