फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Age limit becomes the wall of unemployment

Lucknow News: उम्र की सीमा बनी बेरोजगारी की दीवार

Thu, 08 Jan 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Age limit becomes the wall of unemployment
सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला
लखनऊ। काम का अनुभव हो और मेहनत की इच्छा भी, फिर भी सिर्फ उम्र अधिक होने पर मौका न मिले, तो यह सवाल खड़ा करता है कि क्या उम्र हुनर से बड़ी हो गई है? राजधानी के लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां 10 ऐसे युवाओं को नौकरी नहीं मिली, जिनके पास अनुभव तो था, पर उम्र कंपनी के तय मानक से अधिक थी। सरोजनीनगर निवासी 37 वर्षीय महेश कुमार बताते हैं कि कोविड से पहले वह एक कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं और उनके पास दो साल का अनुभव भी है। रोजगार मेले में कॉल सेंटर की ही नौकरी थी, लेकिन उम्र सीमा पार होने के कारण न तो साक्षात्कार मिला, न ही चयन का अवसर।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ विविंग कंपनी ने कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया। इसमें इंटरमीडिएट व स्नातक योग्यता निर्धारित थी और प्रतिभागियों की उम्र 18 से 35 वर्ष तय की गई थी। निर्धारित उम्र से अधिक होने पर कुछ उम्मीदवारों का साक्षात्कार ही नहीं लिया गया।
विज्ञापन

40 युवा पहुंचे थे किस्मत आजमाने
मेले में राजधानी सहित अन्य शहरों से कुल 40 युवा पहुंचे। दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर 23 युवाओं को चयनित किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन और स्विगी कॉल सेंटर में कार्य का अवसर दिया गया है। चयनित युवाओं को 10 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा और उन्हें बृहस्पतिवार को विविंग सेंटर बुलाया गया है।

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed