फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Against the trend, two bjp Union ministers taste defeat in UP

भाजपा की बड़ी जीत में दो मंत्रियों को उत्तर प्रदेश में मिली हार, नहीं बची सीट

Fri, 24 May 2019 10:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 24 May 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Against the trend, two bjp Union ministers taste defeat in UP
भाजपा - फोटो : पीटीआई
17वें लोकसभा चुनाव में जहां कई भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली,  वहीं दो मंत्री ऐसे भी थे जो अपनी सीटें नहीं बचा पाएं। इनमें गाजीपुर लोकसभा सीट से मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। सिन्हा केंद्र सरकार में संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार है। उन्हें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अफजल अंसारी ने 1.19 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव मंत्री मुकुट बिहारी, बसपा के रितेश पांडेय से 95,880 वोटों से हार गए। 
विज्ञापन


जबकि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ें अंतर से चुनाव जीता। मोदी ने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4.73 लाख वोटों के अंतर से हरा कर वाराणसी की सीट पर विजय हासिल की। जबकि 2014 में उन्हें इसी सीट पर करीब 3.71 मतों के अंतर से जीत मिली थी।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ सीट पर बड़ी जीत मिली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा को 3.47 लाख मतों के अंतर से हराया। जबकि 2014 में इसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुण जोशी को 2.72 लाख वोटों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में सबसे चौंका देने वाली जीत भाजपा को अमेठी सीट पर मिली। जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने राहुल को 55.120 सीटों से मात दी। कंद्रीय महिला एवं बाल विकास मत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के चंद्रभद्र सिंह को 14,526 मतों से हराया। 

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष कुमार गंगवार ने बरेली से अपनी सीट बचाए रखी है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी  समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को 1,67,282 वोटों से हराया। गौतमबुद्धनगर से केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेश शर्मा ने बसपा प्रत्याशी सतवीर सिंह को 3.37 लाख वोट से हराया। 

वहीं विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद से पांच लाख वोटों से जीते। जबकि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्कारण उद्योग राज्य मंत्री सध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से 1.98 वोटों से जीतीं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, जल संसाधन व नदी विकास व गंगा जीर्णोद्धार राज्य मंत्री सत्या पाल सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी को 23,502 वोटों से हराया।

भाजपा की समर्थक अपना दल की नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर से 2.32 लाख वोटों से विजयी रहीं। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन, अति लघु सिंचाई व मछली पालन मंत्री एसपी सिंह बाघेल ने आगरा सीट से 2,11,546 वोटों से जीत हासिल की।

इसी तरह रीता बहुगुणा जोशी जो महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण राज्यमंत्री है, उन्होंने इलाहाबाद सीट से जीत दर्ज की। अपने निकटम प्रतिद्वंदी राजेंद्र सिंह पटेल को उन्होंने 1,84,275 मतों से हराया। खादी व ग्राम विकास उद्योग, रेशम पालन, कपड़ा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कानपुर की सीट पर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed