फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after threat from wife, man got suicide

पत्नी और साले की धमकी से आहत होकर युवक ने दी जान

Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
after threat from wife, man got suicide
लखनऊ। निगोहां के भैरमपुर गांव में मामूली सी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी व साले ने पति और ससुराल वालों को दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इससे आहत पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

निगोहां के भैरमपुर गांव का निवासी अंकित सोनी (28) एक दुकान में नौकरी करता था। उसका विवाह डेढ़ वर्ष पहले फतेहपुर की अंशिका सोनी से हुआ था। उसके छह माह की एक बेटी है। अंकित व अंशिका के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। बुधवार सुबह अंशिका का भाई अमन घर आया था। तभी किसी बात पर अंशिका पति से झगड़ा करने लगी। इस पर अमन भी अंकित से विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर अंशिका व अमन ने अंकित व उसके घरवालों को दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

इससे आहत अंकित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अमन ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दे दी। इससे घबराया अंकित खुद ही निगोहां थाने जाने के लिए निकल पड़ा। मगर जहरीला पदार्थ खाने के कारण कुछ दूर जाने पर ही वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। अंकित के घरवालों ने उसे मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निगोहां थाने के उपनिरीक्षक प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बनवाने का दबाव बना रही थी पत्नी
पुलिस के अनुसार, अंकित सोनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सुनील व मंझला अनिल सोनी हैं। तीनों भाइयों के अलग-अलग मकान हैं। अनिल ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। अंकित की पत्नी अंशिका मकान का निर्माण कराने के लिए दबाव बना रही थी। जबकि अंकित के लिए परिवार का गुजारा करना ही मुश्किल हो रहा था। इसी के चलते अंकित परेशान था। पत्नी व साले की धमकी के चलते घबराकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed